411 REFERENCE · Wikipedia
चुललंगकरण
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चुललंगकरण (20 सितम्बर 1853 – 23 अक्टूबर 1910) चक्री राजवंश के श्याम के राजा थे। उन्हें राम पंचम कहा जाता है और मरणोपरांत उन्हें राजा चुललंगकरण महान (King Chulalongkorn the Great) की उपाधि दी गयी। चुललंगकरण का शासनकाल सन् 1868 से आरम्भ हुआ और सन् 1910 में उनके निधन तक जारी रहा। उन्हें श्याम के आधुनिकीकरण, सरकारी और सामाजिक सुधारों तथा ब्रिटिश व फ़्रांसीसी रियासतों के विलय के लिए जाना जाता है। चूँकि श्याम चारों तरफ से यूरोपीय उपनिवेशों से घिरा हुआ था अतः चुललंगकरण को उनकी नीतियों एवं कार्यों के लिए भी जाना जाता है जिससे श्याम की स्वतंत्रता सुनिश्चित रही। उन्होंने अपने राज्य के दौरन रेलवे का भी विकास किया।https://www.bbc.com/news/world-asia-15641745 Thailand profile - timeline 2011-11-09 बीबीसी न्यूज़ 2025-05-22 en-GB
चुललंगकरण श्याम के चौथे राजा मोंग्कुट के पुत्र थे। सन् 1868 में वो अपने पिता के साथ 18 अगस्त 1868 को प्रचुअप खीरी खन प्रान्त में सूर्यग्रहण देखने के लिए यात्रा की। इस समय उनके पिता को मलेरिया हो गया और इसके परिणामस्वरूप उनके पिता का निधन भी हो गया। चुललंगकरण के शासनकाल में राज्य ने सन् 1893 का फ्रेंको-श्याम संकट और हॉ युद्ध देखे।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्याम के चुललंगकरण की डायरी और यात्रा वृत्तांत | दक्षिणपूर्व एशिया की डिजिटल लाइब्रेरी. https://web.archive.org/web/20160304233300/http://www.watflorida.org/pages/RamaV.htm 4 March 2016.
चक्री राजवंश 20 सितम्बर 1853 23 अक्टूबर 1910 चुललंगकरण (राम पंचम)
मोंग्कुट
श्याम के राजा 1 अक्टूबर 1868 – 23 अक्टूबर 1910
वाजिर्वुध
थाइलैण्ड जीवनी
श्रेणी:1853 में जन्मे लोग
श्रेणी:बैंकॉक के लोग
श्रेणी:१९१० में निधन