411 REFERENCE · Wikipedia
सोलींगन के आर्टिस्ट्स कॉलोनी का "ब्लैक हॉउस"
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|दी रेड हाउस और दी ब्लैक हाऊस – ब्लैक हाऊस पर सोलींगन आर्टिस्ट्स कॉलोनी
सोलींगन के आर्टिस्ट्स कॉलोनी "ब्लैक हॉउस" (de. Künstlerkolonie Solingen „Schwarzes Haus“) चित्रकारों का एक समूह था – इरविन बोवियन, बेट्टीना हेइनेन-ऐच और अमुद उवे मिल्लिएस – जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सोलींगन आए थे।
स्थान
अंगूठाकार|एगमंड एन ज़ी, इर्विन बोवियन द्वारा (1937)
अंगूठाकार|अल्जीरिया में ग्रीष्मकालीन तूफ़ान, बेट्टीना हैनेन-आयेच द्वारा (1971)
आर्टिस्ट्स कॉलोनी की शुरुआत सोलिंगेन की एर्ना हैनेन-स्टाइनहॉफ़ (1898-1969) और उनके पति, कवि और पत्रकार हन्न्स हैनेन (1895-1961) के साहित्यिक और सांस्कृतिक सैलून से हुई थी। उनके सैलून में विख्यात लोगों का आना जाना रहता था, जैसे कि नोबेल प्राइज विजेता सिग्रिड उंडसेट और दार्शनिक रवींद्रनाथ टैगोर। 1920 के दशक के अंत में, चित्रकार इर्विन बोवियन भी शामिल हुए। 1932 में, हैनेन दंपति ने ज़ोलिंगेन के होहेशाइड में ऐतिहासिक महत्व के दो आधी-लकड़ी की इमारतें खरीदे। आने वाले लगभग 90 वर्षों में इन दोनों भवनों—जिन्हें “रेड हाउस” और “ ब्लैक हाउस” कहा जाता था—ने कलाकारों, साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों के लिए एक मिलन-स्थल का रूप ले लिया और साथ ही ये स्टूडियो के रूप में भी किसका उपयोग होता था। वलिंग विद द वर्ल्ड, पृष्ठ. 9/10.
लोग
[बोवियन, हैनेन-आयेच और मिलीस को सोलींगन का "चित्रकार-त्रिमूर्ति" कहा जाता था। उस समय के कलात्मक के विचारधारा के खिलाफ था जो अधिकतर अमूर्त कला को प्राथमिकता देता था, लेकिन इन तीनों कलाकारों ने मुख्य रूप से पोर्ट्रेट, प्राकृतिक दृश्य, नगर-दृश्य और दैनिक जीवन की झलकियाँ चित्रित कीं। ट्रैवलिंग विद द वर्ल्ड, पृष्ठ. 11.
अपने कला के परे, इर्विन बोवियन ने इस आर्टिस्ट्स कॉलोनी को वैचारिक रूप से गहराई से प्रभावित किया। वे स्वयं को आरंभ से ही यूरोपीयमानते थे, विभिन्न संस्कृतियों से संवाद स्थापित करना चाहते थे, अनेक भाषाएँ जानते थे और राष्ट्रों के बीच मित्रता के लिए सक्रिय रूप से प्रयासरत थे। वही बेटिना हैनेन-आयेच अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा अपने पति के देश, अल्जीरिया में बिताया और वहाँ की प्रकृति पर आधारित चित्रकृतियाँ बनाई।
उवे मिलीस ने 1960 के दशक के मध्य से पूर्वी यूरोप, सुदूर पूर्व और अमेरिका की यात्राएँ कीं। मिस्र की एक यात्रा से लौटने पर उन्हें आमुद (स्तंभ) उपनाम को अपनाया: ट्रैवलिंग विद द वर्ल्ड, पृष्ठ. 11/12. “तीनों कलाकारों ने मिलकर चित्रकारिता के संदर्भ में काफी यात्राएँ कीं। भले ही वे अलग-अलग पीढ़ियों से थे, लेकिन आपस में गहरी व्यक्तिगत निकटता थी।” उनके कला-संबंधी कार्यों का प्रमुख केंद्र सोलींगन के दो घर और
ग्रेगर शिगल: नेक्स्ट स्टॉप: प्रेजेंट , स्रोत: sueddeutsche.de. 7 नवम्बर 2024, प्राप्त: 9 नवम्बर 2024। रहे।
विरासत
2022 में, बेटीना हैनेन-आयेच के बेटे हारून आयेच, जो की म्यूनिख में एक डॉक्टर हैं, उन्होंने “बेटीना हैनेन-आयेच फाउंडेशन – कला, संस्कृति और अंतरराष्ट्रीय संवाद के लिए फाउंडेशन“ की स्थापना की कलाकारों की विरासत को संजोने के लिए। फरवरी 2023 में, “ब्लैक हाउस” को “यूरोपीय आर्टिस्ट्स कॉलोनियों के संघ“ में शामिल किया गया और कुछ ही समय बाद इसे यूरोप परिषद की सांस्कृतिक धरोहर मार्ग “इंप्रेशनिज़्म रूट्स” में स्थान मिला। आर्टिस्ट्स' कॉलोनी " ब्लैक हाउस", सोलींगन — यूरोप परिषद की सांस्कृतिक मार्ग सूची में शामिल (Impressionisms Routes©). स्रोत: lifepr.de. 29 मार्च 2023, प्राप्त: 9 नवम्बर 2023.
अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक, डाखाउ की चित्रकला गैलरी में सोलींगन आर्टिस्ट्स कॉलोनी के कार्य पहली बार एक संयुक्त प्रदर्शनी के रूप में दिखाए गए। जर्मन समाचार पत्र ज़्यूडडॉयचे त्साइटुंग (Süddeutsche Zeitung) ने कहा, वहाँ की प्रदर्शनियों में दर्शक सामान्यत “सुनहरे फ़्रेम में तेल से बनी शांत वनों, घास के मैदान, बादलों से भरे पर्वत, और चरती हुई गायें” देखने की अपेक्षा करते हैं। लेकिन उन्हें जो दिखाई देगा: वुप्पर्टाल। सड़कों के जटिल नेटवर्क के ऊपर से गुजरता हुआ एक स्टील का ब्रिज, गलियारों के किनारो पर लैंप पोस्ट और बहुमंज़िला इमारतें, कुछ गाड़ियाँ और इक्का-दुक्का लोग दिखाई देते हैं – 1961 का शहरी परिदृश्य। दर्शक हैरान रह जाएंगे। साथ ही स्विट्ज़रलैंड के ओबरलैंड, ऑग्सबुर्ग, वेनिस, नॉर्वे, नेपाल और अन्य देशों के दृश्य भी चित्रों में मौजूद थे।
प्रदर्शनी
2024 डाखाउ आर्ट गैलरी: "दुनिया की यात्रा पर – सोलींगन आर्टिस्ट्स कॉलोनी"
2025 जॉर्जस्मारीएनहुट्टे, म्यूज़ियम विला स्टैमर (18 मई से 29 जून): "दूर के तटों की लालसा - सोलिंगेन कलाकारों की कॉलोनी" Marc Peschke: Museum Villa Stahmer: Die drei wichtigsten Maler der Solinger Künstlerkolonie Bettina Heinen-Ayech, Erwin Bowien und Amud Uwe Millies.
साहित्य
डाखाउ गैलरीज और म्यूज़ियम्स एसोसिएशन (संपा.): ट्रैवलिंग विद द वर्ल्ड। द आर्टिस्ट्स कॉलोनी, सोलींगन। प्रदर्शनी “ ट्रैवलिंग विद द वर्ल्ड – द आर्टिस्ट्स कॉलोनी, सोलींगन”, डाखाउ आर्ट गैलरी के लिए कैटलॉग (31 अक्टूबर 2024 – 27 अप्रैल 2025)। 2024, 978-3-949683-07-7
वेबलिंक्स
आर्टिस्ट्स कॉलोनी "ब्लैक हाउस", सोलींगन
आर्ट गैलरी वर्तमान प्रदर्शनी - डाखाउ गैलरी और संग्रहालय, स्रोत: dachauer-galerien-museen.de. प्राप्ति तिथि: 9 नवम्बर 2024.
व्यक्तिगत संदर्व