411 REFERENCE · Wikipedia
दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान Dachigam National Park II Sarband-kashmir.JPG सरबंद जलाशय और उसके पीछे दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान जम्मू और कश्मीर, [भारत]] श्रीनगर India Jammu and Kashmir#India 1 34 8 14 N 75 2 16 E inline, title 141 1981 1676 मीटर (5,499 फुट) 4267 मीटर (14,000 फुट)
दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान (Dachigam National Park) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के श्रीनगर ज़िले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह डल झील से पूर्व में, श्रीनगर से 22 किमी दूर 141 वर्ग किमी क्षेत्रफल पर विस्तारित है। इसका मुख्य प्रवेशद्वार श्रीनगर के न्यू थीद क्षेत्र में बस स्टैण्ड के समीप है। यह सन् 1910 में भूतपूर्व जम्मू और कश्मीर रियासत के महाराजा द्वारा एक संरक्षित क्षेत्र घोषित करा गया था, और यहाँ से श्रीनगर के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करा जाता था। सन् 1981 में इसका दर्जा बढ़ाकर राष्ट्रीय उद्यान कर दिया गया।"Jammu, Kashmir, Ladakh: Ringside Views," Onkar Kachru and Shyam Kaul, Atlantic Publishers, 1998, ISBN 9788185495514"District Census Handbook, Jammu & Kashmir https://web.archive.org/web/20160512072405/https://books.google.com/books?id=cb7UAAAAMAAJ 12 मई 2016 ," M. H. Kamili, Superintendent of Census Operations, Jammu and Kashmir, Government of India"Restoration of Panchayats in Jammu and Kashmir," Joya Roy (Editor), Institute of Social Sciences, New Delhi, India, 1999"Land Reforms in India: Computerisation of Land Records," Wajahat Habibullah and Manoj Ahuja (Editors), SAGE Publications, India, 2005, ISBN 9788132103493
नामोत्पत्ति
कश्मीरी भाषा में "दाचीगाम" का अर्थ "दस ग्राम" है। इस राष्ट्रीय उद्यान के क्षेत्र में दस गाँव हुआ करते थे, जिन्हें हटाकर यह संरक्षित क्षेत्र बनाया गया।
स्थलाकृति
दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान पश्चिमी हिमालय की ज़बरवन पर्वतमाला में स्थित है। उद्यान उच्च ऊंचाई वाले शीतोष्ण क्षेत्र में स्थित है। इसकी ऊँचाई 5500 फुट से 14000 फुट तक की है। ऊँचाई में इतनी विविधता के कारण यहाँ हल्की ढलान वाली घासभूमियों से लेकर ऊँची चट्टाने व पहाड़ हैं।
वनस्पति
उद्यान में पाए जाने वाले मुख्य पेड़ हैं – हिमालयी नम शीतोष्ण सदाबहार, नम पर्णपाती और झाड़ियां, देवदार, चीड़ एवं शाहबलूत (ओक)।
प्राणी
दाचीगाम विशेष रूप से कश्मीरी हंगुल (हिरण) के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहाँ कस्तूरी मृग, हिम तेन्दुआ, हिमालय सराव, कश्मीर धूसर लंगूर, चीता बिल्ली, हिमालयी काला भालू, हिमालय भूरा भालू, गीदड़, पहाड़ी लोमड़ी, हिमालय रासू, जंगली बिल्ली और ऊदबिलाव मिलते हैं। वसंत और शरद ऋतु में नीचले इलाकों में हिमालयी काला भालू दिखाई देता है। सर्दी के मौसम में यह सो जाता है। लंबी पूंछ वाले मार्मोट गर्मी के मौसम में उपरी इलाकों में बहुत देखे जा सकते हैं जबकि चूहे के जैसे खरहे (Mouse Hare) पूरे वर्ष सक्रिए रहते हैं। पक्षियों में तीतर के कोकलास और मोनल, बुलबुल, मिनिवेट, बार्ड वल्चर, सुनहरे चील आम हैं।
पेयजल स्रोत
यह राष्ट्रीय उद्यान प्रसिद्ध डल झील के जलग्रहण क्षेत्र का लगभग आधे क्षेत्र पर अपना अधिकार रखता है और आज भी श्रीनगर के निवासियों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
पर्यटन
इस उद्यान में घूमने का सबसे अच्छा मौसम मार्च से जून के बीच होता है। पर्यटकों के लिए इस उद्यान में लॉज और रेस्ट हाउस हैं। दाचीगाम दो हिस्सों में है। लोअर दाचीगाम में पर्यटक आसानी से जा सकते हैं जबकि अपर दाचीगाम घूमने के लिए पूरे दिन का समय चाहिए और यह यात्रा थोड़ी कठिन भी है।
इन्हें भी देखें
श्रीनगर
श्रीनगर ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:जम्मू और कश्मीर में राष्ट्रीय उद्यान
श्रेणी:श्रीनगर ज़िले में पर्यटन आकर्षण