Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जुरशीतल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जुरशीतल,जुडशीतल(जुड़िशीतल जो शीतलाष्टमी पर मनाये जाने की परंपरा है मिथिला की) मैथिली नव वर्ष के पहले दिन का उत्सव है। मैथिल इस दिन भात (उबले हुए चावल) के साथ बारी (बौरी जो चने के बेसन के मोटे घोल को सरसों के तेल में छान या तल कर बनायी जाती है ) एवं गुड़ से बनी पूरी का सेवन करते हैं। आमतौर पर ये दिन ग्रेगोरियन कैलेंडर पर 14 अप्रैल को पड़ता है, भारत और नेपाल के मिथिला क्षेत्र में मैथिलों द्वारा मनाया जाता है। इसे निरयण मेष संक्रांति और तिरहुत नव वर्ष भी कहते हैं। http://www.angelfire.com/home/mithila/panchang.htm MITHILA PANCHANG Angelfire.com उत्सव का अवसर मैथिल पंचांग के साथ होता है, जो कि मिथिला क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाला एक कैलेंडर है। मैथिली कैलेंडर भारत और नेपाल के मिथिला क्षेत्र का पारंपरिक कैलेंडर है। लंबे समय की मांग के बाद, बिहार सरकार ने 2011 में इस दिन को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया। आधिकारिक तौर पर, मैथिली नव वर्ष दिवस को बिहार सरकार द्वारा मिथिला दिवस के रूप में कहा जाता है। हर साल जुरशीतल के महान त्योहार के कारण भारतीय राज्य बिहार में 14 अप्रैल को मिथिला दिवस के लिए अवकाश रहेगा। http://www.bank-holidays.com/holidays_2012_245.htm India (Bihar) - bank and public holidays of the world - 1970-2070 Bank-holidays.com इन्हें भी देखेंं बैसाखी मैथिली भाषा सन्दर्भ श्रेणी:उत्सव