Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

वसई किला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|दुर्ग का मुख बसेन दुर्ग (mr वसईचा किल्ला, pt Fortaleza de São Sebastião de Baçaim no) भारत के महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई गांव में स्थित एक विशाल दुर्ग है। वसाई किला एक राष्ट्रीय महत्व का स्मारक है और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित है। बसेन नाम पुर्तगाली शब्द "बासाइ" (Baçaim) का अंग्रेजी संस्करण है, जिसका कनेक्शन उत्तर कोंकण क्षेत्र के वासा कोंकणी आदिवासी लोगों से माना जाता है, जो मुंबई से दक्षिण गुजरात तक फैले हुए हैं। दुर्ग का पूरा पुर्तगाली नाम "फोर्टलेज़ा डे साओ सेबास्टियोन डी बासाइ" (वसई के सेंट सेबेस्टियन का किला) है। १५वीं शताब्दी में उत्तर कोंकण तट की खोज करने वाले पुर्तगालियों ने खंबत की सल्तनत को किले का निर्माण (पुनर्निर्माण या विस्तार) करते देखा, और इसे जीतने के लिए इस पर आक्रमण किया। बाद में, अधिक व्यवस्थित प्रयासों के बाद, खंबत की सल्तनत ने सेंट मैथ्यू की संधि पर हस्ताक्षर किए, और यह दुर्ग पुर्तगाल को सौंप दिया। १७३९ में यह दुर्ग मराठों के अधिकार में आया। १७७४ में अंग्रेज़ों ने इस दुर्ग पर कब्ज़ा कर लिया, और फिर १७८३ में सालबाई की संधि के तहत मराठों को वापस किया। १८१८ में अंग्रेज़ों ने पुनः पूरे क्षेत्र पर अधिकार स्थापित कर दिया था। इस दुर्ग ने प्रथम आंग्ल-मराठा युद्ध में भी प्रमुख भूमिका निभाई। सन्दर्भ Rossa Walter Vasai Fort: Historical Background and Urbanism 2012 http://www.hpip.org/def/en/Contents/Navigation/GeographicToponymicNavigation/Place?a=567 Heritage of Portuguese Influence 29 July 2015 harv https://web.archive.org/web/20150924031547/http://www.hpip.org/def/en/Contents/Navigation/GeographicToponymicNavigation/Place?a=567 24 सितंबर 2015 dead Mendiratta Sidh Losa St. Sebastian Fort: Military Architecture 2012 http://www.hpip.org/Default/en/Homepage/Entry?a=323 Heritage of Portuguese Influence 29 July 2015 harv https://web.archive.org/web/20150924031457/http://www.hpip.org/Default/en/Homepage/Entry?a=323 24 सितंबर 2015 dead Mendiratta Sidh Losa Dispositivos do Sistema Defensivo da Província do Norte do Estado da Índia (1521-1739) 2012 https://www.academia.edu/8707147/DISPOSITIVOS_DO_SISTEMA_DEFENSIVO_DA_PROV%C3%8DNCIA_DO_NORTE_DO_ESTADO_DA_%C3%8DNDIA_1521-1739 PhD Thesis, Coimbra University 17 फ़रवरी 2018 https://web.archive.org/web/20160905172708/http://www.academia.edu/8707147/DISPOSITIVOS_DO_SISTEMA_DEFENSIVO_DA_PROV%C3%8DNCIA_DO_NORTE_DO_ESTADO_DA_%C3%8DNDIA_1521-1739 5 सितंबर 2016 live 19 19 49 N 72 48 54 E type:landmark title श्रेणी:महाराष्ट्र में दुर्ग