411 REFERENCE · Wikipedia
पथरीगढ़ का मन्दिर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
यह मंदिर बरौंधा के नजदीक ग्राम पाथर कछार तहसील मझगवां, जिला सतना मध्य प्रदेश में स्थित है। जिसका निर्माण लगभग सोलवीं सदी में करवाया गया था । निर्माण होने का कोई प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं है लेकिन वहां के ग्रामीण बुजुर्गों व पुजारी के कथन अनुसार निर्माण कार्य लगभग 16वी सदी में प्रमाणित किया गया ।इस मंदिर की स्थापना जहां के सैनी परिवार एवं स्थानीय लोगों के द्वारा की गई थी। मंदिर के ठीक सामने एक बड़ा सा तालाब है जिसमें पत्थर कछार का राजा ज्वाला सिंह स्नान किया करता था। स्नान करने के पश्चात काली माता की पूजा किया करता था यह मंदिर सोलवीं सदी में सैनी परिवार एवं स्थानीय लोगों के द्वारा बनाया गया था । श्री कालका सैनी समस्त ग्रामवासी देवी जी के पुजारी थे। सोलवीं सदी लगभग 20 वर्ष पहले स्वर्गीय कालका सैनी के परिवार की पीढ़ी इस मंदिर का दायित्व संभालती आ रही है वर्तमान में श्री कालका सैनी के नाती श्री दिनेश कुमार सैनी देवी जी की पूजा अर्चना करते हैं मंदिर में एक और हनुमान जी की मूर्ति और दूसरी और शंकर जी की मूर्ति विराजमान है जो मंदिर की शोभा बढ़ाती।
सन्दर्भ