411 REFERENCE · Wikipedia
गुन्नर गुन्नर्सन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|
गुन्नर गुन्नर्सन (18 मई 1889 – 21 नवम्बर 1975) डेनिश भाषा के उपन्यासकार, नाटककार, कवि तथा कहानी लेखक थे।
इनका जन्म आइसलैंड में १८८९ ई. में एक साधारण कृषक परिवार में हुआ था। १८ वर्ष की आयु में लेखक बनने की बलवती इच्छा लेकर डेनमार्क गए और कठिन संघर्ष के बाद डेनिश भाषा के अच्छे लेखक के रूप में स्थान बनाने में सफल हुए। १९३९ ई. में आइसलैंड लौट आए। इनकी रचनाओं में आइसलैंड की सामान्य जनता के दु:ख सुख का बड़ा ही सुंदर चित्रण हुआ है। इनमें अपने देश के प्रति अनुराग है और वहां के रहनेवालों के प्रति संमान का भाव। चरित्रों के आंतरिक भावों का बड़ा सूक्ष्म अध्ययन इनकी रचनाओं में मिलता है। इनकी मुख्य रचनाएँ हैं- ‘द स्टोरी ऑव द बॉर्ग फेमिली’ (Borgslaegtens Historie) (1912-14); ‘स्वोर्न ब्रदर्स’ (Edbrodre) (१९१८); ‘सेवेन डेज़ डार्कनेस’ (Salige de enfoldige) (१९२०); ‘द चर्च ऑन द माउंटेन’ (Kirket par Bjerget) (१९२३-२८)।
श्रेणी:डेनिश साहित्यकार