411 REFERENCE · Wikipedia
मरी ऍल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जून 2015
मरी ऍल गणतंत्रРеспу́блика Мари́й Элरेस्पूब्लिका मरी ऍल Mari El in Russia.svg योश्कार-ओला २३,२०० ६,९६,४५९ २०१० ३०.०२ रायोन १४ रूसी, मरी
right|thumb|220px|मरी ऍल गणराज्य का नक़्शा
मरी ऍल गणतंत्र (रूसी: Респу́блика Мари́й Эл, अंग्रेज़ी: Mari El Republic) रूस का एक संघीय खंड है जो उस देश की शासन प्रणाली में गणतंत्र का दर्जा रखता है। यह रूस के पूर्वी यूरोपीय मैदान में वोल्गा नदी के किनारों पर स्थित है और इसकी राजधानी योश्कार-ओला शहर है।
भूगोल
मरी ऍल वोल्गा नदी के किनारों पर विस्तृत है। गणतंत्र का पश्चिमी क्षेत्र दलदली मरी द्रोणी में आता है। मरी ऍल की ५७% ज़मीन पर वन फैले हुए हैं। इसमें ४७६ बड़ी-छोटी नदिया बहती हैं और २०० से अधिक झीलें हैं। सर्दियों में मरी ऍल की बहुत सी नदियाँ और दलदल बर्फ़ग्रस्त होकर जम जाते हैं। बसंत और पतझड़ में पानी से भर जाने से इसके दलदली क्षेत्रों में यातायात लगभग बंद ही जो जाता है और उनमें से गुज़रना दुर्गम हो जाता है। जनवरी का औसत तापमान -१३ सेंटीग्रेड और जुलाई का औसत तापमान १९ सेंटीग्रेड होता है। सर्दियों में बर्फ़ गरती है और गर्मियों में अक्सर बारिश पड़ती है।
इतिहास
मरी कबीलें इस इलाके में ५वीं सदी से पहले से बसे हुए हैं। तुर्की सुनहरे उर्दू ने इस क्षेत्र को अपनी ख़ानत में शामिल कर लिया था और १४४० ईसवी के दशक में यह काज़ान ख़ानत का हिस्सा बना। १५५२ में ईवान भयानक ने इसे पूरे काज़ान ख़ानत समेत रूसी त्सार-राज्य में शामिल कर लिया। सोवियत संघ की स्थापना के बाद ४ नवम्बर १९२० में 'मरी स्वशासित ओब्लास्त' (Марийская автономная область, Mari Autonomous Oblast) गठित हुआ जिसे ५ दिसम्बर १९३६ में जोसेफ़ स्टालिन के संविधान के तहत 'मरी स्वशासित सोवियत समाजवादी गणतंत्र' (Mari ASSR) के नाम से पुनर्गठित किया गया। २२ दिसम्बर १९९० को मरी ऍल गणतंत्र अपने वर्तमान रूप में गठित हुआ।
लोग
२०१० की जनगणना के अनुसार मरी ऍल के ४३.९% लोग मरी समुदाय, ४७.४% लोग रूसी समुदाय, ५.८% लोग तातार समुदाय और ०.९% लोग चूवाश समुदाय के थे।"Численность населения России, субъектов Российской Федерации в составе федеральных округов, районов, городских поселений, сельских населённых пунктов – районных центров и сельских населённых пунктов с населением 3 тысячи и более человек [Population of Russia, its federal districts, federal subjects, districts, urban localities, rural localities—administrative centers, and rural localities with population of over 3,000]" (in Russian). Всероссийская перепись населения 2002 года (All-Russia Population Census of 2002). Федеральная служба государственной статистики (Federal State Statistics Service). May 21, 2004. Retrieved February 9, 2012.
मरी ऍल के कुछ नज़ारे
इन्हें भी देखें
रूस के गणतंत्र
वोल्गा नदी
सन्दर्भ
2
श्रेणी:मरी ऍल
श्रेणी:रूस के गणतंत्र
श्रेणी:रूस के प्रशासनिक विभाग