411 REFERENCE · Wikipedia
चिन्हों के नियम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जून 2020
चिह्न के नियम
आपने संख्या रेखा के बारे में पढ़ा है । जिसमे बाई ओर चलने पर ऋण ( - ) चिह्न आता है व दाई ओर चलने पर धन ( + ) चिह्न आता है ।
यह तो हुई संख्या रेखा की बात लेकिन धन व ऋण दोनों चिह्न एक साथ आ जाये तब कैसे सवाल हल करते है ?
3 -(- 3 ) + 4 = ?
जैसा कि आप देख पा रहे है कि कोष्ठक के अंदर भी ऋण चिह्न है और बाहर भी ऋण चिह्न है । तब चिह्न का आपस मे गुणा होता है वहा पर धन (+) चिह्न बन जाता है
जैसे :- - × - = +
ऋण × ऋण = धन
3 - (- 3 ) + 4 = 3 + 3 + 4 = 10
इसीप्रकार हम धन चिह्न का धन चिह्न से गुणा करते है तब भी धन (+) ही बनता है ।
जैसे :- + × + = +
धन × धन = धन
अगर आपको एक सवाल इस प्रकार दिया है –
5 + (-4) = ?
अब हमारे पास दो चिह्न साथ में है जो कि एक धन (+) ओर एक ऋण (-) चिह्न है ।
तब इनका आपस मे गुणा करने पर ऋण (-) चिह्न बनता है ।
जैसे :- + × - = -
धन × ऋण = ऋण
5 + (-4) = 5 – 4 = 1
इस उदाहरण में पहले धन चिह्न था फिर ऋण चिह्न था अगर इसका
ठीक उलट हो तो जैसे पहले ऋण चिह्न फिर धन चिह्न तब भी आपस मे गुणा करने पर हमें ऋण चिह्न ही मिलेगा ।
जैसे :- - × + = -
ऋण × धन = ऋण
अगर हम चारो नियम को एक बार मे इसप्रकार समझ सकते है –
- × - = +
ऋण × ऋण = धन
+ × + = +
धन × धन = धन
+ × - = -
धन × ऋण = ऋण
- × + = -
ऋण × धन = ऋण
आइए हम इन नियमों से कुछ सवाल करना सीखें ।
9 - ( -4 ) = ?
-11 + (+3 ) = ?
15 - ( + 7 ) = ?
14 + ( - 4 ) = ?
श्रेणी:चिन्ह