Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शपथपत्र

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

शपथपत्र या हलफ़नामा (affidavit) किसी व्यक्ति द्वारा लिखित रूप में स्वेच्छा से ली गई तथ्यात्मक घोषणा है। यह घोषणा किसी ऐसे व्यक्ति के समक्ष ली जाती है जो विधि द्वारा उसके लिए अधिकृत हो, जैैसे नोटरी पब्लिक या ओथ कमिश्नर।'' शपथ-पत्र में शपथकर्ता शपथ लेकर बयान देता है कि वह जो कुछ भी जानकारी दे रहा है वह सच है। इसके बाद वह अपना दस्तखत करता है और फिर उस बयान को ओथ कमिश्नर या नोटरी पब्लिक प्रमाणित करता है। ऐफिडेविट का इस्तेमाल कोर्ट में भी हो सकता है और अर्द्धन्यायिक संस्था में भी। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने, विवाह पंजीकरण आदि के लिए ऐफिडेविट संबंधित अथॉरिटी के सामने देना होता है, लेकिन यदि बयान गलत है या जानबूझकर गलत बयान दिया गया है तो दावा रद्द हो जाता है। इन्हें भी देखें शपथ-भंग श्रेणी:साक्ष्य विधि श्रेणी:कानूनी दस्तावेज श्रेणी:नोटरी