411 REFERENCE · Wikipedia
हिमानी विज्ञान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|काराकोरम की बाल्तोरो हिमानी का एक चित्र
thumb|300px|पृथ्वी का हिममंडल आइपीसीसी की पाँचवीं मूल्यांकन रपट से
हिमानी विज्ञान अथवा हिमनद विज्ञान (अंग्रेजी:Glaciology; फ्रैंक-प्रांतीय शब्द: glace, "बर्फ़"; याँ लातीनी: glacies, "हिम या बर्फ़"; और यूनानी: λόγος, logos, "अध्ययन"; अर्थात "हिम या बर्फ़ का अध्ययन") सामान्य तौर पर बर्फ़ और इससे जुड़ी प्रक्रियाओं का अध्ययन है और विशिष्ट रूप में हिमनदों के अध्ययन से संबंधित विज्ञान है। दूसरे शब्दों में यह पृथ्वी के हिममण्डल का अध्ययन एवं विश्लेषण करता है।
अतएव हिमानी विज्ञान को एक ऐसे अंतरविषयी विज्ञान के रूप में परिभाषित किया जाता है जो भूभौतिकी, भूविज्ञान, भौतिक भूगोल, भू-आकृति विज्ञान, जलवायु विज्ञान, मौसम विज्ञान, जलविज्ञान, जीव विज्ञान तथा पारिस्थितिकी को जोड़ते हुए हिमनदों की क्रियाविधि, उनकी आकारिकी, एवं मानव जीवन पर उनके विविध प्रभावों का अध्ययन करता है। पृथ्वी के बाहर चंद्रमा, मंगल, यूरोपा इत्यादि परापार्थिव पिण्डों पर हिम के अध्ययन को एस्ट्रोग्लेशियोलाजी नाम भी दिया गया है।रिचर्ड एस. विलियम्स, जूनियर 1987 http://www.igsoc.org/login/?returnto=/annals/9/igs_annals_vol09_year1987_pg254-255.pdf "Annals of Glaciology v.9 अंतरराष्ट्रीय हिमनद संस्था PDF 255 15 जून 2020 https://web.archive.org/web/20150924033423/http://www.igsoc.org/login/?returnto=%2Fannals%2F9%2Figs_annals_vol09_year1987_pg254-255.pdf 24 सितंबर 2015 dead
सन्दर्भ
श्रेणी:हिमानी विज्ञान
श्रेणी:भू-आकृति विज्ञान
श्रेणी:भौतिक भूगोल
विज्ञान