Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जेम्स कुक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कप्तान जेम्स कुक Captainjamescookportrait.jpg जेम्स कुक, सर नथेनियल डांस-हॉलैंड द्वारा चित्रित, 1775, राष्ट्रीय समुद्री संग्रहालय, ग्रीनविच 7 नवम्बर (या 27 अक्टुबर) 1728 मार्टन, यॉर्कशायर, इंग्लैंड yes 1779 2 14 1728 11 7 केलाकेकुआ खाड़ी, हवाई ब्रिटिश पोस्टगेट स्कूल, ग्रेट आइटन खोजकर्ता, नाविक, मानचित्रकार कप्तान एलिजाबेथ बैट्स 6 जेम्स कुकग्रेस पेस James Cook Signature.svg कप्तान जेम्स कुक या कैप्टन कुक एफआरएस (7 नवंबर 1728 - 14 फरवरी 1779) एक ब्रिटिश खोजकर्ता, नाविक, मानचित्रकार और रॉयल नेवी के कप्तान थे। कुक ने प्रशांत महासागर में तीन यात्रा की और न्यूफाउंडलैंड का विस्तृत नक्शा बनाया था, इसी दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और हवाई द्वीपसमूह की पूर्वी तट रेखा के साथ पहला यूरोपीय संपर्क स्थापित किया था, और पहली बार न्यूजीलैंड के चारों ओर चक्कर लागाया था। कुक 1755 में रॉयल नेवी में शामिल हुए। उन्होंने सप्तवर्षीय युद्ध में कार्रवाई देखी और बाद में क्यूबेक की घेराबंदी के दौरान सेंट लॉरेंस नदी के प्रवेश द्वार का सर्वेक्षण और मानचित्रण किया। 1768 में तीन प्रशांत यात्राओं में से पहली के लिए उन्हें जहाजों के कमांडर के रूप में कार्यभार दिया गया। इन यात्राओं में, कुक ने बड़े पैमाने पर दुनिया भर के अज्ञात क्षेत्रों में हजारों मील की यात्रा की। उन्होंने प्रशांत महासागर में न्यूज़ीलैंड से लेकर हवाई तक की भूमि का विस्तार से मानचित्रण किया। उन्होंने पहली बार यूरोपीय मानचित्रों पर उन द्वीपों और समुद्र तटों को अंकित किया जो पहले कभी नहीं देखें गए थे। कुक पर 1779 में प्रशांत महासागर में अपनी तीसरी अन्वेषण यात्रा के दौरान हवाई द्वीप के सत्तारूढ़ प्रमुख का अपहरण करने का प्रयास करते समय हमला किया गया जिसमें उनकी मृत्यु हो गई। श्रेणी:अंग्रेज़ लोग श्रेणी:नाविक श्रेणी:1728 में जन्म श्रेणी:अंग्रेज खोजकर्ता