411 REFERENCE · Wikipedia
भारतीय नौसेना पोत विराट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
300px मालाबार सागर मे भारतीय नौसेना पोत विराट
यूनाइटेड किंगडम IND भारतीय नौसेना पोत विराट विकर्स-आर्म्स्ट्रॉन्ग १६ फरवरी, १९५३ १८ नवंबर, १९५९ मई, १९८७ (स>राजशाही से क्रय किया) २०१९ (प्रत्याशित)http://www.strategypage.com/htmw/htnavai/articles/20090820.aspx संग्रहीत प्रति 21 सितंबर 2009 https://web.archive.org/web/20111108154403/http://strategypage.com/htmw/htnavai/articles/20090820.aspx 8 नवंबर 2011 dead ०६ मार्च २०१७ अप्रैल, १९८६, जुलाई, १९९९ जयेमा साम युधि स्पर्धा (संस्कृत) जुलाई, २००९ से पुनरोद्धाराधीन
सेंटौर श्रेणी वायुयान धारक २३,९०० टन मानक २८,७०० टन पूर्ण भार पर 226.5 m ft 48.78 m ft 8.8 m ft २ x पार्सन भाप टर्बाइन; ४ बॉयलर ४०० psi, ७६,००० shp 28 kn km/h 6500 mi km at 14 kn km/h अधिकतम २,१००; १,२०७ जहाज क्रू, १४३ वायु क्रू 1 x बी.ई.एल./Signaal RAWL 02 वायु राडार 1 x RAWS 08 वायु/सतह राडार 2 x बी.ई.एल. रश्मि नौवहन राडार 1 x EL/M-2221 STGR अग्निशमन नियंत्रण राडार 1 x प्लेस्से प्रकार 904 राडार 1 x FT 13-S/M टैकन प्रणाली सोनार: 1 x ग्रेसबाइ प्रकार 184M हल-आरोपित सोनार 1 x बी.ई.एल. अजंता ESM डिकॉय: 2 x नीबवर्थ कोर्वस शैफ लॉन्चर्स 2 x 40मि.मी बोफोर्स AA तोप
16 x बराक एस.ए.एम वीएल सेल्स ३० तक सामान्यतः २८ यान,
सी हैरियर्स Mk.51 तथा Mk.52 सहित
वेस्टलैंड सी किंग Mk.42
एच.ए.एल चेतक
एच.ए.एल ध्रुव सहित
भारतीय नौसेना पोत विराट (आई एन एस विराट) भारतीय नौसेना में सेंतौर श्रेणी का एक वायुयान वाहक पोत है। भारतीय सेना की अग्रिम पंक्ति (फ़्लेगशिप) का यह पोत लंबे समय से सेना की सेवा में है। १९९७ में भारतीय नौसेना पोत विक्रांत के सेवामुक्त कर दिए जाने के बाद इसी ने विक्रांत के रिक्त स्थान की पूर्ति की थी। इस समय यह हिंद महासागर में उपस्थित दो वायुयान वाहक पोतों में से एक है।
इस पोत ने सन १९५९ रायल नेवी (ब्रिटिश नौसेना) के लिये कार्य करना शुरु किया एवं १९८५ तक वहाँ सक्रिय रहा। इस का प्रथम नाम एच एम एस हर्मस था। तदपश्चात १९८६ मे भारतीय नौसेना ने कई देशो के युद्ध पोतों की समीक्षा करने के बाद इसे रॉयल नेवी से खरीद लिया। इस सौदे के बाद इस पोत मे कई तकनीकी सुधार किये गए जिससे इसे अगले एक दशक तक कार्यशील रखा जा सके। ये तकनीकी सुधार एवं रखरखाव देवेनपोर्ट डॉकयार्ड पर हुए। १२ मई १९८७ को इसे भारतीय नौसेना में आधिकारिक रूप से सम्मलित कर लिया गया।
विराट पर १२ डिग्री कोण वाला एक स्की जंप लगा है जो सी हैरीयर श्रेणी के लड़ाकु वायुयानों के उड़ान भरने में कारगर होता है।http://books.google.com/books?id=WToqGo21GC4C&pg=PA174&dq=INS+Viraat&ei=fCBoSPjsNZqwtgO53ey7Bg&sig=ACfU3U0M-StBHqI3XJMFpM6PHo0xGfyFlA चीन एवं एशिया-पेसेफ़िक क्षेत्र: नौसेना के नये आयाम 20 सितंबर 2009 https://web.archive.org/web/20130421004756/http://books.google.com/books?id=WToqGo21GC4C&pg=PA174&dq=INS+Viraat&ei=fCBoSPjsNZqwtgO53ey7Bg&sig=ACfU3U0M-StBHqI3XJMFpM6PHo0xGfyFlA 21 अप्रैल 2013 live इस पोत पर एक साथ १८ लड़ाकू वायुयान रखे जा सकते है। पोत के बाहरी आवरण, मशीनों एवं मेगजीनों (तोप एवं अन्य शस्रगृह) को १.२ इंच मोटे कवच से बख्तर बंद किया गया है। यह मेगजीनें ८० से भी अधिक हल्के तॉरपीडो का एक बार मे भंडार कर सकती है। पोत पर ७५० लोगों के रहने की जगह तो है ही, चार छोटी नावें (लेंडिंग क्राफ़्ट) भी है जो पोत से तट तक सैनिकों को ले जा सकती हैं।http://www.bharat-rakshak.com/NAVY/Viraat.html विराट (भारत-रक्षक जाल पृष्ठ पर) 20 सितंबर 2009 https://web.archive.org/web/20090705112215/http://www.bharat-rakshak.com/NAVY/Viraat.html 5 जुलाई 2009 dead पनडुब्बी की खबर रखने के लिए इसे सी किंग हैलीकॉप्टर से लैस किया जायेगा। इस पोत का अधिकतम जल विस्थापन क्षमता २८,५०० टन है तथा इसके भार को खींचने के लिये ७६,००० हार्स पावर क्षमता वाली भाप से चलने वली टरबाईन लगायी गई है।http://www.globalsecurity.org/military/world/india/r-viraat.htm विराट 20 सितंबर 2009 https://web.archive.org/web/20090904123916/http://www.globalsecurity.org/military/world/india/r-viraat.htm 4 सितंबर 2009 live भारतीय नौसेना का नया वायुयान वाहक पोत विक्रमादित्य, विराट का उत्तराधिकारी है। इसे २०१२ से सेवा में ले लिया गया है। हाल मे हुये रखरखाव को देखते हुए विराट का सेवा काल २०१९ तक बढ़ा दिया गया है जो पहले २०१२ तक तय किया गया था।
विविध
विराट पर एक समाचार पत्र भी छपता है जिस का नाम विराट टाइम्स है।जहाज पर छपने वाला अनोखा अखबार (हिंदी)जून 2020 InternetArchiveBot
सन्दर्भ
चित्र दीर्घा
श्रेणी:भारतीय सेना
श्रेणी:भारतीय नौसेना
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
श्रेणी:भारतीय नौसेना के विमान वाहक पोत