Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तुरफ़ान द्रोणी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|अंतरिक्ष से तुरफ़ान द्रोणी बोगदा पर्वत शृंखला के चरणों में दिखती है तुरफ़ान द्रोणी (अंग्रेज़ी: Turfan Depression) या तुरपान द्रोणी (उईग़ुर: ur تۇرپان ئويمانلىغى, तुरपान ओयमानलीक़ी; अंग्रेज़ी: Turpan Depression) चीन द्वारा नियंत्रित मध्य एशिया के शिनजियांग क्षेत्र में स्थित ज़मीन में एक भ्रंश (फ़ॉल्ट​) के कारण बनी एक द्रोणी है। मृत सागर और जिबूती की असल झील के बाद तुरफ़ान द्रोणी में स्थित अयदिंग​ झील (ur ئايدىڭكۆل‎, Lake Ayding) पृथ्वी का तीसरा सब से निचला ज़मीनी क्षेत्र है।NASA - Bogda Mountains https://web.archive.org/web/20121010065452/http://www.nasa.gov/multimedia/imagegallery/image_feature_533.html 10 अक्तूबर 2012 , www.nasa.gov, Accessed 2009-10-09 यह सूखी झील समुद्र ताल से १५४ मीटर नीचे स्थित है (यानि इसकी ऊँचाई -१५४ मीटर है)। कुछ मापों के हिसाब से यह चीन का सबसे गरम और शुष्क इलाक़ा भी है।If you can stand the heat, then the Turpan Basin is the place to be https://web.archive.org/web/20100407094332/http://www.shanghaidaily.com/sp/article/2010/201004/20100405/article_433203.htm 7 अप्रैल 2010 , Shanghai Daily तुरफ़ान द्रोणी तुरफ़ान शहर के इर्द-गिर्द और उस से दक्षिण में विस्तृत है। इन्हें भी देखें तुरफ़ान शिनजियांग सन्दर्भ 2 श्रेणी:शिंजियांग श्रेणी:मध्य एशिया श्रेणी:द्रोणियाँ