411 REFERENCE · Wikipedia
उरुवेला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उरुवेला नामक स्थान का ऐतिहासिक महत्त्व महात्मा बुद्ध के संन्यासी जीवन से सम्बंधित है। उरुवेला नगर बौद्धकालीन मगध महाजनपद में अवस्थित था। उरुवेला को बोधगया के निकट स्थित उरेल नामक आधुनिक ग्राम से समीकृत किया जाता है। प्राकृतिक दृष्टि से यह अत्यंत मनोरम स्थल था। महात्मा बुद्ध ने भी यहाँ के सुन्दर वृक्षों, मनोहर झीलों, मैदान तथा निरंजना नदी की प्रशंसा की थी। गृहत्याग के बाद महात्मा बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त करने के लिये इसी स्थान को चुना था।पद्मभूषण ईश्वरी प्रसाद, प्राचीन भारतीय संस्कृति कला राजनीति धर्म दर्शन, द्वितीय संस्करण- १९८६ ई०, मीनू पब्लिकेशन्स इलाहाबाद, पृष्ठ-५५६ ज्ञान प्राप्ति के बाद महात्मा बुद्ध निरंजना नदी के तट पर अजपाल नामक वटवृक्ष के नीचे उरुवेला में रहते थे।
सन्दर्भ
श्रेणी:गौतम बुद्ध
श्रेणी:बौद्ध साहित्य
श्रेणी:ऐतिहासिक स्थल
श्रेणी:बौद्ध धर्म
श्रेणी:बौद्ध धर्म के तीर्थ स्थल