411 REFERENCE · Wikipedia
ख़ोस्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जून 2015
ख़ोस्त خوست शहर View of Khost, Afghanistan.jpg Afghanistan above देश प्रांत ख़ोस्त ज़िला ख़ोस्त नगरपालिका राज्यपाल मोहम्मद नबी उमरी 2006 "Khost", The National Area-Based Development Program (NABDP), Ministry of Rural Rehabilitation and Development 160214 1,06,083The State of Afghan Cities report2015 http://unhabitat.org/books/soac2015/ UN-Habitat dead https://web.archive.org/web/20151031111515/http://unhabitat.org/books/soac2015/ 2015-10-31 AFT +04:30 33 19 59 N 69 55 01 E region:AF inline 1225 डाक कोड 25XX ps
ख़ोस्त (ps خوست) पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान का एक शहर है। यह ख़ोस्त प्रान्त की राजधानी भी है, जो पाकिस्तान के सीमा के नज़दीक एक पर्वतीय इलाक़ा है। ख़ोस्त शहर की आबादी लगभग १.६ लाख है और पूरे ख़ोस्त प्रान्त की जनसँख्या क़रीब १० लाख है। यहाँ के अधिकतर निवासी पश्तो भाषी पठान हैं और सामाजिक व्यवस्था क़बीलीयाई है। अफ़ग़ानिस्तान में सोवियत युद्ध के दौरान ख़ोस्त जुलाई १९८३ से नवम्बर १९८७ तक विद्रोही फौजों द्वारा घिरा रहा था।A rope and a prayer: a kidnapping from two sides, David Rohde, Kristen Mulvihill, Penguin, 2010, ISBN 978-0-670-02223-6, ... To the delight of his Pakistani and American backers, Haqqani and his men laid siege to Soviet and Afghan forces garrisoned in the Afghan city of Khost in southeastern Afghanistan ...
नाम का उच्चारण
'ख़ोस्त' में 'ख़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ख' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ख़राब' और 'ख़रीद' के 'ख़' से मिलता है।
मौसम
ख़ोस्त का मौसम अफ़ग़ानिस्तान के अन्य भागों से थोड़ा अलग है क्योंकि यह दक्षिण-पूर्व की तरफ़ खुला है जिस से भारतीय उपमहाद्वीप में गर्मियों में आने वाला मानसून यहाँ पर भी पानी बरसता है। इस बारिश के अलावा यहाँ का मौसम शुष्क है। यहाँ की सर्दियाँ भी ज्यादा भयंकर नहीं होतीं - पाला तो पड़ता है लेकिन बर्फ़ बहुत कम पड़ती है। सर्दियों में न्यूनतम औसत तापमान शून्य से ज़रा कम होता है।Patterns of distribution of amphibians: a global perspective https://web.archive.org/web/20170216102514/https://books.google.com/books?id=2WScSPkvY0AC 16 फ़रवरी 2017, William Edward Duellman, JHU Press, 1999, ISBN 978-0-8018-6115-4, ... So-called 'Monsoon Afghanistan' consists of three small areas in the east (the Gumal and Kundar valleys, Khost area, and the Kabul River area) that are influenced by the Indian monsoons, as well as South Afghanistan ...
इन्हें भी देखें
ख़ोस्त प्रान्त
सन्दर्भ
श्रेणी:अफ़ग़ानिस्तान के शहर