411 REFERENCE · Wikipedia
विजयराघवगढ़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
विजयराघवगढ़ Vijayraghavgarh Vijayraghav Fort 2 S-MP-130.jpg विजयराघवगढ़ दुर्ग विजयराघवगढ़ India Madhya Pradesh 23.982 80.628 inline, title मध्य प्रदेश में स्थिति देश प्रान्त मध्य प्रदेश ज़िला कटनी ज़िला 8371 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30
विजयराघवगढ़ (Vijayraghavgarh) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के कटनी ज़िले में स्थित एक नगर है। यह महानदी के किनारे बसा हुआ है। विजयराघवगढ़ इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है। यहाँ का किला प्रसिद्ध है, जिसका निर्माण सन् 1826 में हुआ था।"Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293
विवरण
विजयराघवगढ़ एक ऐतिहासिक नगर है। यहाँ सन् १८५७ के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी राजा सरयू प्रसाद सिंह का किला और माँ शारदा के प्रसिद्ध मंदिर के साथ ही पचमठा धाम, बंजारी माई के मन्दिर है। यह कटनी जिले का सबसे बड़ा नगर और तहसील भी है।
जनसांख्यिकी
भारत में २००१ की जनगणना के अनुसारIndia विजयराघवगढ़ की जनसंख्या 7157 थी। जिसमें पुरुषों 53% एवं महिला 47% हैं। विजयराघवगढ़ की औसत साक्षरता दर 67% है जो राष्ट्रीय औसत 59.5% से अधिक है। विजयराघवगढ़ में पुरुष साक्षरता 76% एवं महिला साक्षरता 56% है। विजयराघवगढ़ में जनसंख्या में 16% योगदान 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों का है।
भौगोलिक स्थित
यहाँ का दूरभाष कोड 07626 है और निकटतम क्षेत्रिय परिवहन कार्यालय कटनी है। यह कटनी से 32 किमी जबलपुर से 120 एवं सतना से 80 किमी दूरी पर स्थिति है।
जन-प्रतिनिधि (विधायक)
अवधि विधायक 2008-अब तक संजय पाठक 2004-2008 ध्रुव प्रताप सिंह 1993-2004 सत्येन्द्र पाठक
इन्हें भी देखें
कटनी ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:कटनी ज़िला
श्रेणी:मध्य प्रदेश के शहर
श्रेणी:कटनी ज़िले के नगर