411 REFERENCE · Wikipedia
भीम ऐप
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भीम भीम भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम 30 दिसम्बर 2016 भारत सरकार जावा वि॰सं॰२०७३ पौष १५ * एंड्रॉइड * आईओएस (भविष्य में) अंग्रेज़ी भाषा, हिन्दी, तमिल भाषा, तेलुगू भाषा, बांग्ला, मलयालम भाषा, कन्नड़ भाषा, ओडिया भाषा, असमिया भाषाhttp://profit.ndtv.com/news/budget/article-bhim-app-updated-version-launched-7-languages-added-1652758 BHIM App Updated Version Launched; 7 Languages Added - NDTV 25 जनवरी 2017 https://web.archive.org/web/20170125164235/http://profit.ndtv.com/news/budget/article-bhim-app-updated-version-launched-7-languages-added-1652758 25 जनवरी 2017 dead भुगतान in.org.npci.upiapp play.google.com
भीम ऐप (BHIM-Bharat Interface for Money) वित्तीय लेनदेन हेतु भारत सरकार के उपक्रम भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा आरम्भ किया गया एक मोबाइल ऐप है। इस ऐप का तन्त्रांश बिना अंतरजाल के प्रयुक्त किया जा सकता है।http://hindi.news18.com/news/nation/pm-narendra-modi-launch-bhim-mobile-application-538214.html पीएम [[मोदी]] ने लॉन्च किया 'BHIM' मोबाइल ऐप, अब अंगूठा ही होगा आपकी पहचान 30 दिसंबर 2016 https://web.archive.org/web/20170101001659/http://hindi.news18.com/news/nation/pm-narendra-modi-launch-bhim-mobile-application-538214.html 1 जनवरी 2017 dead अभी यह ऍप केवल हिन्दी व अंग्रेज़ी भाषा में एंड्रॉइड प्रचालन तंत्र के लिए उपलब्ध है, परंतु शीघ्र ही अन्य भारतीय भाषाओं एवं आईओएस के लिए इसका विमोचन किया जाएगा।http://hindi.oneindia.com/news/business/how-use-bhim-app-launched-modi-government-393775.html डिजिधन: भीम ऐप की खूबियां, जो नरेंद्र मोदी तक ने नहीं बताईं 30 दिसंबर 2016 https://web.archive.org/web/20161231185841/http://hindi.oneindia.com/news/business/how-use-bhim-app-launched-modi-government-393775.html 31 दिसंबर 2016 dead भविष्य में दूरभाष या अंतरजाल संयोजकता के बिना भी इसका उपयोग लेनदेन के लिए किया जा सकेगा।http://www.deshbandhu.co.in/news/new-delhi--prime-minister-narendra-modi-and-promoting-digital-transactions-in-o-25540-1 मोदी ने डिजिटल लेनदेन के लिए मोबाइल एप 'भीम' लॉन्च किया 30 दिसंबर 2016 https://web.archive.org/web/20161231190153/http://www.deshbandhu.co.in/news/new-delhi--prime-minister-narendra-modi-and-promoting-digital-transactions-in-o-25540-1 31 दिसंबर 2016 live
नामकरण व अन्य जानकारी
इस ऐप का नामकरण भीमराव अम्बेडकर के नाम पर किया गया है। आंग्ल भाषा में यह 'Bharat Interface for Money' के लिए परिवर्णी शब्द है। इसका विमोचन प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदी ने वि॰सं॰२०७३ पौष १५ के दिन किया। इसके प्रयोगकर्ता नोटबंदी के बाद आयोजित की गयी लकी ग्राहक योजना के तहत पुरस्कार जीत सकते हैं। आंबेडकर जयंती पर मेगा ड्रा निकाल कर महाविजेता का नाम घोषित किया जाएगा।http://hindi.pradesh18.com/news/tech/digidhan-mela-pm-narendra-modi-launches-bhim-app-for-digital-transactions-know-five-features-1526271.html बिना इंटरनेट के काम करेगा 'भीम' ऐप, जानें इसकी 5 खूबियां 30 दिसंबर 2016 https://web.archive.org/web/20161231173448/http://hindi.pradesh18.com/news/tech/digidhan-mela-pm-narendra-modi-launches-bhim-app-for-digital-transactions-know-five-features-1526271.html 31 दिसंबर 2016 dead
उपयोग करने की प्रक्रिया
स्मार्टफोन में इनस्टॉल करने के बाद इसे खोलें, अपने बैंक से पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करें एवं अपना कूटशब्द सेट करें। आपका अंगूठा भी कूटशब्द का काम कर सकता है। किसी अन्य व्यक्ति को पैसे भेजने के लिए उसका पंजीकृत मोबाइल नंबर वेरीफाई करें। फिर आप उसे अपना यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआय) पिन डाल कर पैसे भेज सकते हैं। अगर आपके पास अंतरजाल संयोजकता नहीं है, तो फोन से अनस्ट्रक्चर्ड सप्लिमेंटरी सर्विस डेटा (यूएसएसडी) कोड *99# डायल करें।http://www.jansatta.com/technology-news/bhim-app-know-how-to-download-and-use-bhim-mobile-payment-app-for-android-check-aadhaar-based-cashless-payments-app/219104/ कैसे डाउनलोड और इस्तेमाल करें ‘BHIM App’? जानिए पूरा प्रोसेस 30 दिसंबर 2016 https://web.archive.org/web/20161231024640/http://www.jansatta.com/technology-news/bhim-app-know-how-to-download-and-use-bhim-mobile-payment-app-for-android-check-aadhaar-based-cashless-payments-app/219104/ 31 दिसंबर 2016 dead
प्रतिभागी बैंक
भीम ऍप में आप लगभग सभी भारतीय बैंक खातों को इस्तमाल कर सकते है। भीम का प्रयोग करने के आप लिए इनमे से किसी भी बैंक का खाता प्रयुक्त कर सकते हैं:-
आंध्रा बैंक
आईडीएफसी बैंक
आईडीबीआई बैंक
आईसीआईसीआई बैंक
आरबीएल बैंक
इंडसइंड बैंक
इंडियन ओवरसीज बैंक
इंडियन बैंक
इलाहाबाद बैंक
एक्सिस बैंक
एचडीएफसी बैंक
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स
करुर वैश्य बैंक
कर्नाटक बैंक
केनरा बैंक
कैथोलिक सीरियन बैंक
कोटक महिन्द्रा बैंक
डीसीबी बैंक
देना बैंक
पंजाब नेशनल बैंक
फेडरल बैंक
बैंक ऑफ इंडिया
बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ महाराष्ट्र
यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
विजया बैंक
साउथ इंडियन बैंक
सिंडिकेट बैंक
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक
भाषा
भीम ऍप फिलहाल 12 भाषाओं का समर्थन करता है। नए अपडेट के बाद यह कुल 12 भाषाओ में उपलब्ध है इंग्लिश, हिं
दी, मलयालम, तमिल, तेलगु, मराठी, गुजराती, पंजाबी, कन्नड़, बंगाली, असामी एवं उड़िया।
स्थानांतरण सीमाएं
१. आप प्रति देय राशि २०,००० रुपये प्रेषित कर
सकते है।
२. प्रति दिन की प्रेषण राशि सीमा अधिकतम ४०,००० रुपये हैं।
३. प्रति दिन किसी बैंक से अत्यधिक २० बार पैसा प्रेषित किया जा सकता है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
सामान्य प्रश्न
गूगल प्लेस्टोर पर भीम ऍप डाउनलोड
गूगल प्ले स्टोर पर भारत का सबसे लोकप्रिय ऐप बना 'भीम'
लॉन्च होते ही सुपरहिट हुआ मोदी का 'भीम' एप, 30 लाख से ज्यादा डाउनलोड
भीम के मुकाबले पेटीएम, क्या फायदे का है ये ऐप...
How BHIM app has transformed the country's digital payment ecosystem (जनवरी २०१८)
श्रेणी:मोबाइल एप्प
श्रेणी:भारत में बैंकिंग
श्रेणी:भारत में भुगतान और निपटान प्रणालियाँ
श्रेणी:भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम
श्रेणी:भारत में नकदरहित लेनदेन
श्रेणी:भारत में मोबाईल बैंकिंग