Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हरदेव बाहरी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

डॉ॰ हरदेव बाहरी (जन्म १९०७ ई०) हिन्दी के कोशकार, भाषावैज्ञानिक तथा शिक्षाविद हैं। परिचय हरदेव बाहरी का जन्म अटक जिले (अब पाकिस्तान में) में हुआ। आपने बी०ए० आनर्स (अंग्रेजी), एम. ए. (इतिहास), हिन्दी प्रभाकर, एम०ओ०एल० (संस्कृत), पी-एच.डी., डी०लिट्० (शब्दार्थ विज्ञान) पंजाब विश्वविद्यालय तथा प्रयाग विश्वविद्यालय से किया। अनेक वर्षों तक प्रयाग विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में प्राध्यापक रहे। आपने ओरियन्टल कालेज लाहौर, डी०ए०वी० कालेज रावलपिंडी, एचिसन कालेज लाहौर, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अध्यापन किया। आपने १९७१ में अवकाश ग्रहण किया। पुरस्कार पंजाब सरकार, बिहार सरकार और भारत सरकार से पुरस्कार। हिन्दी साहित्य सम्मेलन से साहित्य वाचस्पति की उपाधि। अनेक पुस्तकें पुरस्कृत। यात्राएँ भारत में सर्वत्र। यूरोप की दो बार यात्रा। रूसी-हिन्दी शब्दकोश के संकलन के लिए सोवियत संघ में एक वर्ष का प्रवास। जमर्न जनवादी गणतंत्र में रहकर हिन्दी-जर्मन और जर्मन-हिन्दी कोशों का संकलन। कृतित्व लगभग 34 पुस्तकें प्रकाशित जिनमें 5 भाषा पर अंग्रेजी में, 8 भाषाविज्ञान और भाषा पर हिन्दी में, 2-3 हिन्दी साहित्य पर, 16 शब्दकोश, 1-2 फुटकर। बाहरी कड़ियाँ शिक्षार्थी हिन्दी शब्दकोश (गूगल पुस्तक ; लेखक - डॉ हरदेव बाहरी) डा० हरदेव बाहरी की पुस्तकें श्रेणी:शिक्षाविद श्रेणी:हिन्दीसेवी श्रेणी:कोशकार