Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कांसताँ त्रोयों

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|कांसताँ त्रोयों right|thumb|200px|कांसताँ त्रोयों की कृति : नदी में जल पीतीं गायें (वाल्तर्स आर्ट म्यूजियम) कांसताँ त्रोयों (Constant Troyon ; १८१० - १८६५) प्रसिद्ध प्रकृतिवादी फ्रेंच कलाकार था। वह भूदृश्य और पशु चित्रांकन में अभिनव शैली का पुरोधा था। उसका जन्म पेरिस के निकट सेब्र ( Sèvres,) में १८१० में हुआ। प्रारंभिक २० वर्षों में चीनी मिट्टी पर अलंकरण द्वारा पिता की कला सीखी, तत्पश्चात् भ्रमण और दृश्यांकन किया। फिर पोक्वे प्लान का शिष्यत्व ग्रहण किया। १८४६ में पाल पाटर की प्रसिद्ध कलाकृति 'युवा साँड' ने इसे प्रभावित किया। १८५० से लेकर मृत्यु पर्यन्त का जीवन इसकी कला का स्वर्णकाल है। उसने पाटर पाल, रेबैट की कृतियों से प्रभाव ग्रहण कर अपनी चित्रांकन प्रतिभा को नवीन शैली और स्वीय व्यक्तित्व की छाप डालने वाली कृतियों में उद्भासित किया। वह १८६५ में पेरिस में मरा। लंदन, लूब्र, ग्लास्गो और अमरीका की चित्रदीर्घाओं में उस के चित्र संगृहीत हैं। श्रेणी:फ्रांसीसी चित्रकार