Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

त्वचा कैंसर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|एक व्यक्ति की पीठ पर बेसल सेल त्वचा कैंसर की तस्वीर। त्वचा कैंसर वह कैंसर है जो त्वचा से उत्पन्न होता है। ये असामान्य कोशिकाओं के विकास के कारण होते हैं जिनमें शरीर के अन्य भागों पर आक्रमण करने या फैलने की क्षमता होती है।व्हाट इज कैंसर? https://www.cancer.gov/about-cancer/understanding/what-is-cancer नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट 4 अक्टूबर 2025 en 17 सितंबर 2007 यह तब होता है जब त्वचा कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ती हैं जिससे घातक ट्यूमर बन जाता है। त्वचा कैंसर मनुष्यों में सबसे अधिक पाया जाने वाला कैंसर है तथा यह कैंसर का सबसे आम रूप है जो विश्व स्तर पर कैंसर के कम से कम 40% मामलों के लिए जिम्मेदार है। कारण त्वचा कैंसर का प्राथमिक पर्यावरणीय कारण सूर्य से आने वाली पराबैंगनी विकिरण के संपर्क में लम्बे समय तक रहना।रेडिएशन: अल्ट्रावायलेट (यूवी) रेडिएशन एंड स्किन कैंसर https://www.who.int/news-room/questions-and-answers/item/radiation-ultraviolet-(uv)-radiation-and-skin-cancer वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन 4 अक्टूबर 2025 en 90% से अधिक मामलों में सूर्य से आने वाली पराबैंगनी विकिरण के संपर्क में आने से ही त्वचा कैंसर होने की संभावना होती हैं। संकेत और लक्षण त्वचा कैंसर के लक्षण अनेक प्रकार के होते हैं। इनमें त्वचा में होने वाले ऐसे परिवर्तन शामिल हैं जो ठीक नहीं होते। त्वचा में अल्सर, त्वचा का रंग उड़ जाना तथा मौजूदा तिलों में परिवर्तन जैसे तिल के किनारों का टेढ़ा-मेढ़ा होना, तिल का बड़ा होना, रंग में परिवर्तन, उसके महसूस होने का तरीका या उसमें से खून आना आदि इसके लक्षण हो सकते हैं। त्वचा कैंसर के अन्य सामान्य लक्षण दर्दनाक घाव हो सकते हैं जिसमें खुजली या जलन होती है और गहरे धब्बों वाला एक बड़ा भूरा धब्बा भी हो सकता है।स्किन कैंसर - सिम्पटम्स एंड कॉजेज https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/skin-cancer/symptoms-causes/syc-20377605 मायो क्लिनिक 4 अक्टूबर 2025 en इन्हें भी देखें त्वचा रोगों की सूची चर्म रोग मुंहासे त्वचा का रंग बदलना सन्दर्भ श्रेणी:कैंसर श्रेणी:रोग श्रेणी:स्वास्थ्य श्रेणी:चर्मरोग