Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अण्डोरा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अन्डोर्रा प्रिंसिपालिटी ऑफ़ अंडोरा प्रिंसिपालिटी ऑफ़ वैली ऑफ़ अंडोरा अण्डोरा Flag of Andorra.svg Coat of arms of Andorra.svg कुल चिह्न Virtus Unita Fortior "संयुक्त पुण्य मजबूत है" स्वतन्त्रता 28 अप्रैल 1993 467.63 km2 यूरो अण्डोरा ला वेला अण्डोरा , अधिकारिक रूप से प्रिंसिपालिटी ऑफ़ अंडोरा को प्रिंसिपालिटी ऑफ़ वैली ऑफ़ अंडोरा के नाम से भी जाना जाता है, यह दक्षिण-पश्चिम यूरोप का घिरा हुआ एक सूक्ष्म राज्य है, जो पूर्वी पायरेनीस पर्वत पर स्थित है और स्पेन और फ्रांस की बॉर्डर भी इससे जुड़ी हुई है। इसका निर्माण 988 चार्टर में किया गया था और वर्तमान प्रिंसिपालिटी की रचना 1278 में की गयी। अण्डोरा यूरोप का एक देश है जो पाइरेनी पर्वत के दक्षिणी चोटियों में स्थित है और फ्रांस द्वारा उत्तर और पूर्व में और स्पेन द्वारा दक्षिण और पश्चिम तक घिरा हुआ है। यह यूरोप के सबसे छोटे राज्यों में से एक है। इसकी राजधानी अण्डोरा ला वेला है। अंडोरा देश यूरोप का छठा सबसे छोटा देश है और दुनिया का 16 वाँ सबसे छोटा देश है , जिसका क्षेत्रफल 468 वर्ग किलोमीटर (181 वर्ग मील) और जनसंख्या तक़रीबन 78,000 है। इसकी राजधानी अंडोरा ला वेल्ला, यूरोप की सबसे ऊँची राजधानी है, जो समुद्री सतह से तक़रीबन 1,023 मीटर (2,356 फीट) ऊँची है। अंडोरा की अधिकारिक भाषा कैटलन है, इसके साथ-साथ यहाँ स्पेनिश, पुर्तगाली और फ्रेंच भाषा का प्रयोग भी किया जाता है। यहां तो कोई एयरपोर्ट नहीं है, लेकिन इनके पास तीन प्राइवेट हेलीपैड जरूर हैं। इस देश से 12 किलोमीटर दूर इसका सबसे करीबी एयरपोर्ट है।अंडोरा टूरिज्म सर्विस के अनुसार हर साल तक़रीबन 10.2 मिलियन प्रवासी अंडोरा देखने के लिए आते हैं। यह देश यूरोपियन संघ का सदस्य तो नहीं है, लेकिन इसकी अधिकारिक मुद्रा यूरो ही है। 1993 से अंडोरा यूनाइटेड नेशन का सदस्य है। दी लांसेट के अनुसार, 2013 में अंडोरा के लोंगो की जीवन प्रत्याशा 81 वर्ष थी, जो अब तक की तुलना में सबसे ज्यादा है। नाम अण्डोरा , अधिकारिक रूप से प्रिंसिपालिटी ऑफ़ अंडोरा को प्रिंसिपालिटी ऑफ़ वैली ऑफ़ अंडोरा के नाम से भी जाना जाता है , एक सिद्धांत के अनुसार अंडोरा शब्द की उत्पत्ति अरबिक अल-दुर्रा से हुई है, जिसका अर्थ “मोती” से है। शहर और नगर देश की राजधानी और सबसे बड़ा नगर अण्डोरा ला वेला है और देश का सबसे छोटा शहर अरिंसल है, जिसकी जनसंख्या केवल 1,555 है। अण्डोरा की पल्लियाँ अण्डोरा की पल्लियो कि सूची निम्न है- अंगूठाकार|अण्डोरा ला वेला अण्डोरा में सात पल्लियाँ हैं अण्डोरा ला वेला कनिल्लो पल्ली एन्कम्प पल्ली एस्कल्देस-एङोर्दन्य पल्ली ला मसाना पल्ली ओर्दिनो पल्ली संत जूलिया डी लोरिया पल्ली नोट : अण्डोरा में इलाको को पल्लियाँ कहते हैं। यह भी देखिए अन्डोरा (विक्षनरी) सन्दर्भ श्रेणी:यूरोप के देश श्रेणी:इबेरिया प्रायद्वीप श्रेणी:स्थलरुद्ध देश