Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बनकटा अमेठिया

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बनकटा अमेठिया भारत के उत्तर प्रदेश, देवरिया जिले के भाटपार रानी तहसील में स्थित एक गाँव है। यह उप-जिला मुख्यालय भाटपार रानी से 8 किमी और जिला मुख्यालय देवरिया से 53 किमी दूर स्थित है। बनकटा अमेठिया का इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है। अतित में यहाँ के लोग अपनी वीरता और पराक्रम के लिए मशहूर थे। इस गाँव की कुल आबादी लगभग 5 हजार तक है एवं गाँव में प्राथमिक विद्यालय है जो कक्षा 1 से लेकर 8वी तक है इस गांव में अनेक पद है । यहाँ के निवासी आईएस, पीसीएस, प्रधानाचार्य, अध्यापक व फौज व अर्द्धसैनिक बलों समेत अन्य सभी विभागों में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर रहे हैं, देश के लिए शहीद से लेकर स्वतंत्रता सेनानी तक ईसी ग्राम से हुए हैं धार्मिक व ऐतिहासिक परिचय हिमालय की तराई वाले क्षेत्र में स्थित बनकटा अमेठिया का इतिहास अत्यंत ही प्राचीन व गौरवशाली माना जाता है। यह कहा जाता है कि भगवान राम के विवाह के उपरांत पत्नी सीता व अन्य सगे-संबंधियों के साथ इसी रास्ते जनकपुर से अयोध्या लौटे थे। ये गाँव उत्तर प्रदेश के अंतिम छोर पर स्थित है जहाँ से महज 3 किमी पर बिहार का पवित्र शिव मन्दिर, सोहगरा धाम स्थित है । शिक्षा बनकटा अमेठियासितंबर 2021 InternetArchiveBot शिक्षा के क्षेत्र में यह गाँव पहले से ही आगे रहा है। गाँव में प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय व सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल है| अनेक प्रखर वक्ता ईसी गाँव से हुए हैं|