411 REFERENCE · Wikipedia
तुयुहुन राज्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तुयुहुन राज्यTuyuhun Kingdom अझ़ा राज्य एशिया आरम्भिक मध्यकाल पूर्ण राजशाही २८५ ६७० तिब्बती साम्राज्य द्वारा नष्ट तंग राजवंश की अधीनता ६३४ तुफ़ान Nirun, Tuyuhun, Yueban, Tuoba Wei.jpg ५६५ ईसवी का एशिया जिसमें तुयुहुन और उनके पड़ोसी देखे जा सकते हैं फ़ूची मुरोंग तुयुहुन मुरोंग नुओहेबो २८४-३१७ ६३५-६७२ ख़ान/ख़ागान
तुयुहुन राज्य (Tuyuhun Kingdom) या अझ़ा ('Azha, बिन्दुयुक्त 'झ़' के उच्चारण पर ध्यान दें) प्राचीनकाल में तिब्बत से पूर्वोत्तर कोको नूर नामक झील (आधुनिक काल में चिंगहई झील) के क्षेत्र में चिलियन पर्वतों और पीली नदी (ह्वांगहो) की ऊपरी घाटी के इलाक़ों में रहने वाले शियानबेई लोगों से सम्बन्धित ख़ानाबदोश क़बीलों द्वारा स्थापित एक राज्य का नाम था।Encyclopedia of the Peoples of Asia and Oceania https://web.archive.org/web/20130528015742/http://books.google.com/books?id=pCiNqFj3MQsC 28 मई 2013 , Barbara A. West, pp. 847, Infobase Publishing, 2009, ISBN 9781438119137, ... They are believed to be related to the Xianbei, and one origin myth claims that the Tuyuhun lineage was founded by Murong Tuyuhun, an illegitimate son of a Xianbei king ...
तीसरी सदी ईसवी में शियानबेई परिसंघ के पतन के बाद उनका ख़ान (जिसका नाम तुयुहुन ही था) कोको नूर के इलाक़े में आ गया और उसने अपना एक नया राज्य बना लिया। इस राज्य का तेज़ी से विस्तार हुआ और यह एक शक्तिशाली साम्राजय बनाने में सफल रहा जिसने पहली बार मध्य एशिया के बड़े भूभाग को एक राजनैतिक सूत्र में बाँधा।The Genesis of East Asia: 221 B.C. - A.D. 907 https://web.archive.org/web/20121112115920/http://books.google.com/books?id=XT5pvPZ4vroC 12 नवंबर 2012 , Charles Holcombe, pp. 131, University of Hawaii Press, 2001, ISBN 9780824824655, ... They eventually made a new homeland for themselves in the Qinghai (Koko Nor) region, and their western nomadic empire, known by the name of its founder, Tuyuhun, remained potent for centuries, well into Tang times ... लेकिन सातवी शताब्दी में तुयुहुन राज्य चीन के तंग राजवंश और नए व शक्तिशाली तिब्बती साम्राज्य के सम्राट सोंगत्सेन गम्पो की आपसी खींचातानी से बहुत दबाव में आया। तंग राजवंश ने इन्हें हराकर उन्हें अपने अधीन होने पर मजबूर कर लिया।The Tibetans, Matthew T. Kapstein, pp. 48, Wiley, 2013, ISBN 9781118725375, ... During the mid-630s the Chinese entered into conflict with the Azha, or Tuyuhun, whom they defeated. The result, however, was to eliminate the Azha in their role as an effective buffer ... इस से तुयुहुन कमज़ोर पड़ गए और तिब्बतियों ने इसका फ़ायदा उठाकर कई झड़पों के बाद पूरे तुयुहुन राज्य पर क़ब्ज़ा करके उसे ख़त्म कर दिया।Medieval Chinese Warfare 300-900, David Graff, pp. 205, Routledge, 2002, ISBN 9780203206683, ... In the west, Tang China was confronted with the rapidly rising power of the Tibetan empire founded by Srong-btsan-sgam-po. In the early 660s, while Tang armies were occupied in the Korean peninsula, the Tibetans conquered the Tuyuhun ...
इन्हें भी देखें
शियानबेई लोग
तिब्बती साम्राज्य
सन्दर्भ
2
श्रेणी:चीन का इतिहास
श्रेणी:तिब्बत का इतिहास