Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दायकुंदी प्रान्त

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जून 2015 thumb|220px|अफ़्ग़ानिस्तान का दायकुंदी प्रांत (लाल रंग में) दायकुंदी या दाय कुंदी (फ़ारसी: ur دایکندی, अंग्रेजी: Daykundi) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के मध्य भाग में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल १८,०८८ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००६ में लगभग ४ लाख अनुमानित की गई थी।The World Factbook: Afghanistan (अंग्रेज़ी) https://web.archive.org/web/20170920072213/https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/geos/af.html 20 सितंबर 2017 , Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी नीली (ur نیلی) शहर है। बामयान प्रान्त की तरह, इस प्रान्त में भी अधिकतर आबादी हज़ारा समुदाय की है, जो मंगोल नस्ल के वंशज हैं और शिया इस्लाम के अनुयायी हैं। प्रान्त की स्थापना दायकुंदी प्रान्त २८ मार्च २००४ में ओरूज़्गान प्रान्त के उन ज़िलों को अलग करके बनाया गया था जिनमें हज़ारा समुदाय के लोग बहुसंख्यक थे। इसमें केवल एक गिज़ाब ज़िला था जिसमें पश्तून लोग बहुसंख्यक थे, लेकिन २००६ में इस ज़िले को दायकुंदी से हटाकर वापस ओरूज़्गान में मिला दिया गया। इन्हें भी देखें हज़ारा लोग नीली, अफ़्ग़ानिस्तान अफ़्ग़ानिस्तान सन्दर्भ 2 श्रेणी:दायकुंदी प्रान्त श्रेणी:अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत