Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कैप्टन मार्वल (डीसी कॉमिक्स)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कैप्टन मार्वल Shazam Captain Marvel.png फॉसेट कॉमिक्स (1939–1953) डीसी कॉमिक्स (1972–वर्तमान) शज़ैम बिली बैटसन कैप्टन थंडर व्हिज़ कॉमिक्स #2 (फरवरी 1940) बिल पार्करसी॰सी॰ बेक सोलोमन जैसी बुद्धि हरक्यूलिस जैसा बल एटलस जैसी सहनशीलता ज़्यूस जैसी शक्ति अकिलीज़ जैसा साहस मरकरी जैसी गति कैप्टन मार्वल, जो शज़ैम नाम से भी प्रसिद्ध है, डीसी कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में दिखाई देने वाला एक काल्पनिक सुपरहीरो है, जिसे कलाकार सी॰सी॰ बेक और लेखक बिल पार्कर ने 1939 में बनाया था। कैप्टन मार्वल पहली बार व्हिज़ कॉमिक्स #2 (कवर-तिथि फरवरी 1940) में दिखाई दिया, जिसे फॉसेट कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित किया गया था। कैप्टन मार्वल बिली बैटसन नामक एक लड़के का व्यसक रूप है। वह जादूई शब्द "शज़ैम" (छह "अमर बुजुर्गों" का संक्षिप्त नाम: सोलोमन [s], हरक्यूलिस [h], एटलस [a], ज़्यूस [z], अकिलीज़ [a], और मरकरी [m]) बोलते ही खुद को एक वयस्क में बदल सकता है, जिसके पास अतिमानवी ताकत, गति, उड़ान और कई अन्य क्षमताएं एवं शक्तियाँ हैं। पुस्तकों की बिक्री के आधार पर, यह चरित्र 1940 के दशक का सबसे लोकप्रिय सुपरहीरो था, यहां तक ​​कि सुपरमैन से भी अधिक। इसी लोकप्रियता से प्रभावित होकर फॉसेट ने कई अन्य "मार्वल" चरित्रों की रचना की। इन चरित्रों में मार्वल फैमिली, तथा इसके सहयोगी मैरी मार्वल और कैप्टन मार्वल जूनियर प्रमुख थे। ये चरित्र भी बिली की शक्तियों का उपयोग करते हैं। कैप्टन मार्वल और मार्वल फैमिली के कई शत्रु रहे हैं, जिनमें डॉक्टर सिवाना और ब्लैक एडम इत्यादि प्रमुख हैं। 1941 में रिपब्लिक पिक्चर्स सीरियल द्वारा एडवेंचर्स ऑफ़ कैप्टन मार्वल नामक कार्यक्रम बनाया, जिसके बाद कैप्टन मार्वल किसी फ़िल्म में प्रदर्शित होने वाला पहला हास्य पुस्तक सुपरहीरो बन गया। फॉसेट ने 1953 में कैप्टन मार्वल से संबंधित कॉमिक्स को प्रकाशित करना बंद कर दिया। इस निर्णय का एक प्रमुख कारण चरित्र पर सात साल तक चला एक मुकदमा भी था। 1941 में दायर इस मुक़दमे में डीसी कॉमिक्स ने कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगते हुए कहा था कि कैप्टन मार्वल की किताबें वास्तव में सुपरमैन की एक अवैध प्रति थी। 1972 में डीसी ने फॉसेट से मार्वल फैमिली के सभी पात्रों का लाइसेंस प्राप्त किया, और उन्हें प्रकाशन मुख्यधारा में वापस ले आयी। 1991 तक डीसी ने इन पात्रों के सभी अधिकार हासिल कर लिए थे। डीसी ने बाद में अपने डीसी यूनिवर्स में कैप्टन मार्वल और मार्वल परिवार को मिश्रित सफलता के साथ एकीकृत कर कई बार चरित्र को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया है। मार्वल कॉमिक्स के स्वामित्व वाले "कैप्टन मार्वल" नामक एक अन्य चरित्र पर ट्रेडमार्क विवादों के कारण, डीसी ने इस चरित्र का ट्रेडमार्क कैप्टन मार्वल से बदलकर शज़ैम कर दिया। शज़ैम नाम धीरे धीरे इतना लोकप्रिय हो चला कि डीसी ने २०११ में उसकी कॉमिक बुक को फिर से लॉन्च करते हुए आधिकारिक तौर पर चरित्र का नाम भी बदलकर शज़ैम कर दिया, और साथ ही उसके सहयोगियों को भी "शज़ैम फैमिली" के नाम से जाना जाने लगा। इस चरित्र को अब तक दो टेलीविजन शृंखलाओं में दिखाया जा चुका है; एक लाइव एक्शन और दूसरा एनिमेटेड। न्यू लाइन सिनेमा / वार्नर ब्रदर्स द्वारा निर्मित एक आगामी शज़ैम! फीचर फिल्म डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स के हिस्से के रूप में 2019 में रिलीज होने के लिए निर्धारित है। इस फ़िल्म में जैचरी लेवी और आशेर एंजेल मुख्य भूमिका निभाएंगे। कैप्टन मार्वल को विज़ार्ड पत्रिका द्वारा हर समय के 55 वें सर्वश्रेष्ठ कॉमिक बुक चरित्र के रूप में स्थान दिया गया था। आईजीएन ने भी कैप्टन मार्वल को 50 वें सर्वश्रेष्ठ कॉमिक बुक नायक का स्थान दिया, यह टिप्पणी करते हुए कि यह चरित्र हमेशा एक सरल समय का स्थायी अनुस्मारक होगा। यूजीओ नेटवर्क ने उन्हें मनोरंजन के शीर्ष नायकों में से एक के रूप में स्थान दिया। बाहरी कड़ियाँ Captain Marvel कैप्टन मार्वल डॉन मार्केस्टाइन के टूनोपीडिया पर कैप्टन मार्वल(9 अप्रैल 2012 का https://archive.today/20120914094330/http://www.toonopedia.com/capmarv1.htm 14 सितंबर 2012 संस्करण) डीसी डेटाबेस पर कैप्टन मार्वल डीसी एनिमेटेड यूनिवर्स विकि पर कैप्टन मार्वल Arts/Comics/Titles/S/Shazam विस्तृत पठन https://www.worldcat.org/oclc/889523096 C. C. Beck Beck C. C. Bill Parker (comics) Parker Bill Kurt Schaffenberger Schaffenberger Kurt Roy Thomas Thomas Roy Jerry Ordway Ordway Jerry Geoff Johns Johns Geoff Gary Frank Frank Gary Wildman Robin Shazam!: A Celebration of 75 Years 2015 1-4012-5538-8 New York DC Comics 889523096 3 Roy Thomas Shazam!: The New Beginning - 30th Anniversary Deluxe Edition https://archive.org/details/shazamnewbeginni0000thom Thomas Roy Mandrake Tom DC Comics 2017 1-4012-8312-8 New York https://archive.org/details/powerofshazam00ordw Jerry Ordway Ordway Jerry 1994 The Power of Shazam! New York DC Comics 1-56389-153-0 30626559 registration https://www.worldcat.org/oclc/314839739 Jeff Smith (cartoonist) Smith Jeff 2009 Shazam! The Monster Society of Evil New York DC Comics 1-4012-0974-2 314839739 https://www.worldcat.org/oclc/834422607 Geoff Johns Johns Geoff Gary Frank Frank Gary 2013 Shazam! Vol. 1 (The New 52) New York DC Comics 1-4012-4699-0 834422607 https://www.worldcat.org/oclc/505419579 Chip Kidd Kidd Chip Spear Geoff 2010 Shazam!: The Golden Age of the World's Mightiest Mortal New York Abrams ComicArts 0-8109-9596-4 505419579 श्रेणी:कॉमिक्स के पात्र श्रेणी:सुपर हीरो श्रेणी:डीसी कॉमिक्स