411 REFERENCE · Wikipedia
शैलेश नायक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शैलेश नायक SHAILESH NAYAK.jpg शैलेश नायक, 2012 में 1953 08 21 y बिलीमोरा, नवसारी जिला, गुजरात भारतीय भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, INCOIS महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा सूनामी चेतावनी प्रणाली, मरीन जीआईएस, तटीय शोध पद्म श्री (विज्ञान और अभियांत्रिकी, 2024)
शैलेश नायक (जन्म 21 अगस्त 1953) एक प्रमुख भारतीय समुद्र विज्ञानी और भूवैज्ञानिक हैं। वे वर्तमान में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज़ के निदेशक (2018–वर्तमान) हैं तथा पूर्व में टेरी स्कूल ऑफ एडवांस्ड स्टडीज़ के कुलपति (2019–2025) रह चुके हैं। वे पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव (2008–2015) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अंतरिम अध्यक्ष (1 जनवरी 2015 से 12 जनवरी 2015 तक) भी रह चुके हैं।https://www.business-standard.com/article/current-affairs/a-s-kiran-kumar-appointed-isro-chairman-115011300010_1.html A S Kiran Kumar appointed Isro chairman बिजनेस स्टैंडर्ड अंग्रेज़ी 13 जनवरी 2015 24 जून 2025https://hindi.asianetnews.com/webstories/national-news/padma-shree-award-to-scientist-shailesh-nayak-who-is-scientist-shailesh-nayak-shailesh-nayak-isro-scientist-shailesh-nayak-latest-updates-zysa-scnse9d
वैज्ञानिक शैलेश नायक को विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार Asianet News हिंदी hi 26 जनवरी 2024 24 जून 2025
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
शैलेश नायक का जन्म 21 अगस्त 1953 को गुजरात के नवसारी ज़िले के बिलीमोरा में हुआ था। उन्होंने 1980 में महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा से भूविज्ञान में पीएचडी की और समुद्र विज्ञान व रिमोट सेंसिंग में विशेषज्ञता प्राप्त की।
करियर
1978 में उन्होंने इसरो के स्पेस एप्लिकेशन सेंटर, अहमदाबाद में अपने करियर की शुरुआत की। वे 2001 में समुद्री एवं जल संसाधन विभाग के समूह निदेशक बने। मई 2006 से जुलाई 2008 तक वे INCOIS, हैदराबाद के निदेशक रहे, जहाँ उन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र के लिए अत्याधुनिक सूनामी और तूफानी लहर चेतावनी प्रणाली स्थापित की।http://www.incois.gov.in/ भारतीय राष्ट्रीय समुद्री सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) INCOIS.gov.in अंग्रेज़ी 24 जून 2025 21 जुलाई 2020 https://web.archive.org/web/20200721233247/https://incois.gov.in/ dead 2008 से 2015 तक वे पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव रहे।https://www.thehindubusinessline.com/economy/nayak-demits-office-as-earth-sciences-secretary/article7711051.ece Nayak demits office as Earth Sciences Secretary The Hindu Business Line 31 अगस्त 2015 24 जून 2025
प्रमुख योगदान
भारत में राष्ट्रीय समुद्री भौगोलिक सूचना प्रणाली (Marine GIS) की स्थापना में अग्रणी भूमिका निभाई।https://www.esri.com/about/newsroom/arcuser/india-tsunami-warning-system/ India’s Tsunami Warning System ESRI अंग्रेज़ी 24 जून 2025 अगस्त 2025 InternetArchiveBot
संभावित मत्स्य पालन क्षेत्र (PFZ) और महासागर की स्थिति पूर्वानुमान सेवाओं को विकसित किया।
उपग्रह आंकड़ों के माध्यम से तटीय भौगोलिक डेटा (मैंग्रोव, कोरल रीफ, ज्वार रेखाएँ) का मानचित्रण किया।
जैव-भू-रासायनिक मापदंडों जैसे क्लोरोफिल व CDOM के लिए एल्गोरिद्म विकसित किए।
INCOIS में एकीकृत मरीन डाटा केंद्र की स्थापना की।
प्रमुख पद
सचिव, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार (2008–2015)
अंतरिम अध्यक्ष, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (1–12 जनवरी 2015)
निदेशक, INCOIS (2006–2008)
अध्यक्ष, RIMES और Indian Ocean Observing System Resource Forum
अध्यक्ष, भारतीय मौसम विज्ञान सोसायटी
अध्यक्ष, इंडियन सोसाइटी ऑफ जियोमैटिक्स
अनुसंधान और शिक्षाविद् भूमिका
उन्होंने 6 पीएचडी छात्रों का मार्गदर्शन किया और 100 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित किए हैं।https://scholar.google.com/citations?user=xaQvNTkAAAAJ&hl=en Shailesh Nayak – Google Scholar Citations अंग्रेज़ी 24 जून 2025 अगस्त 2025 InternetArchiveBot
वे राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान, बिरबल साहनी जीवाश्म विज्ञान संस्थान, अर्थ साइंस सेंटर जैसे संस्थानों की अनुसंधान सलाहकार समितियों के अध्यक्ष रह चुके हैं।
सदस्यता और मान्यताएँ
फैलो: भारतीय विज्ञान अकादमी, राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, ISPRS, भारतीय भूवैज्ञानिक समाज
सदस्य: इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ एस्ट्रोनॉटिक्स, ISRS, ISG, Meteorological Society of India
पुरस्कार एवं सम्मान
पद्म श्री, विज्ञान और अभियांत्रिकी श्रेणी में (2012)https://www.aajtak.in/science/story/shailesh-nayak-got-padma-shri-award-in-science-and-engineering-for-making-tsunami-early-warning-system-aqi-based-pollution-monitoring-1867332-2024-01-26 शैलेश नायक को विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में पद्म श्री, बनाई सूनामी चेतावनी प्रणाली आज तक 26 जनवरी 2024 hi 24 जून 2025https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1999790 Padma Awards 2024 announced Press Information Bureau, भारत सरकार 25 जनवरी 2024 en 24 जून 2025
विक्रम साराभाई स्मृति पुरस्कार (2012)
राष्ट्रीय खनिज पुरस्कार, भारत सरकार (2005)
इंडियन नेशनल रिमोट सेंसिंग अवार्ड (1994)
ESRI द्वारा विशेष उपलब्धि GIS पुरस्कार (2008)
इंडियन जियोफिजिकल यूनियन स्वर्ण पदक (2009)
देखें भी
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
संदर्भ
श्रेणी:भारतीय वैज्ञानिक
श्रेणी:गुजरात के लोग
श्रेणी:1953 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग