Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कानून

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उस संग्रह को कहा जाता है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर मानवाधिकारों का संरक्षण और संवर्धन करना है। ।अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कानून क्या है? https://www.lloydlawcollege.edu.in/blog/what-is-international-human-rights-law.html www.lloydlawcollege.edu.in 14 जून 2026 en अंतरराष्ट्रीय कानून के एक भाग के रूप में यह मुख्यतः संधियों तथा परंपरागत अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित है। मानवाधिकारों से संबंधित अन्य अंतरराष्ट्रीय दस्तावेज, यद्यपि कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं होते, फिर भी अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के कार्यान्वयन, व्याख्या और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं तथा उन्हें राजनीतिक दायित्वों के स्रोत के रूप में भी मान्यता प्राप्त है। अंतरराष्ट्रीय कानून की वह शाखा है जिसका उद्देश्य वैश्विक, क्षेत्रीय तथा राष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकारों के संरक्षण और संवर्धन को सुनिश्चित करना है। इतिहास मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून की नींव माना जाता है। 1948 में अंगीकृत इस घोषणा ने अनेक बाध्यकारी अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संधियों के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। यह घोषणा अन्याय, संघर्ष और उत्पीड़न के विरुद्ध संघर्ष करने तथा सभी के लिए मानवाधिकारों की समान उपलब्धता और संरक्षण सुनिश्चित करने के प्रयासों में निरंतर प्रेरणा प्रदान करती है। Nations United अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कानून की नींव https://www.un.org/en/about-us/udhr/foundation-of-international-human-rights-law United Nations 14 जून 2026 en 1945 के बाद से अंगीकृत अनेक अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संधियों और अन्य दस्तावेज़ों ने मानव के अंतर्निहित अधिकारों को कानूनी स्वरूप प्रदान किया है। साथ हीं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के ढाँचे का विकास किया है। क्षेत्रीय स्तर पर भी विभिन्न दस्तावेज़ अपनाए गए हैं, जो संबंधित क्षेत्रों की विशिष्ट मानवाधिकार संबंधी चिंताओं को प्रतिबिंबित करते हैं। और उनके संरक्षण के लिए विशेष तंत्र उपलब्ध कराते हैं। अधिकांश देशों ने भी ऐसे संविधान और अन्य कानून अपनाए हैं, जो मौलिक मानवाधिकारों को औपचारिक संरक्षण प्रदान करते हैं।नागरिक अधिकार संरक्षण परिषद https://www.crpc.in/international_human_rights_law.php www.crpc.in 14 जून 2026 सन्दर्भ