411 REFERENCE · Wikipedia
वीबीस्क्रिप्ट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वीबीस्क्रिप्ट (वी विसुअल बी बेसिक स्क्रिप्ट्-इंग् एडिशन) एक सक्रिय स्क्रिप्टिंग भाषा है, जिसका विकास माइक्रोसॉफ़्ट ने किया है। यह विज़ुअल बेसिक के प्रादर्श पर आधारित है। यह एक अल्पभारीय भाषा है जिसका द्रुत इन्टरप्रेटेशन होता है। यह विविध प्रकार के माइक्रोसॉफ़्ट वातावरण में प्रयुक्त होती है। वीबीस्क्रिप्ट में उस वातावरण के अवयवों तक पैठने के लिए जिसमें कि यह चल रही होती है कंपोनेंट ऑब्जेक्ट मॉडल प्रयुक्त होता है। उदाहरण के लिए फ़ाइलें बनाने, पढ़ने, अद्यतन करने तथा मिटाने के लिए FileSystemObject (FSO) का प्रयोग किया जाता है।
वीबीस्क्रिप्ट विन्डोज़ 98 से शुरू करके माइक्रोसॉफ़्ट विन्डोज़ के हर डेस्कटॉप विमोचन में बाइ डिफ़ॉल्ट स्थापित रहती है।WSH Version Information https://web.archive.org/web/20080409023502/http://msdn2.microsoft.com/en-us/library/x66z77t4(VS.85).aspx 9 अप्रैल 2008 , on MSDN विन्डोज़ एन टी 4.0 ऑप्शन् पैक (Windows NT 4.0 Option Pack) से लेकर विन्डोज़ सर्वर में भी होती है;VBScript Version Information https://web.archive.org/web/20111002105017/http://msdn.microsoft.com/en-us/library/4y5y7bh5.aspx 2 अक्तूबर 2011 , on MSDN तथा विन्डोज़ सीई पर वैकल्पिक रूप में उपलब्ध रहती है (यह उस डिवाइस पर निर्भर करता है, जिसपर यह इन्स्टॉल किया हुआ है)।
वीबीस्क्रिप्ट एक हॉस्ट वातावरण में चलायी जाती है। माइक्रोसॉफ़्ट विन्डोज़ में ऐसे कई हॉस्ट वातावरण उपलब्ध होते हैं। जैसे- विन्डोज़ स्क्रिप्टिंग हॉस्ट (डब्ल्यू एस एच), इन्टर्नेट ऍक्स्प्लोरर (IE) और इन्टर्नेट इन्फ़ॉर्मेशन सर्विसेज़ (IIS).What is VBScript? https://web.archive.org/web/20110606025304/http://msdn.microsoft.com/en-us/library/1kw29xwf.aspx 6 जून 2011 , in MSDN Library इसके अतिरिक्त, वीबीस्क्रिप्ट हॉस्टिंग वातावरण, माइक्रोसॉफ़्ट स्क्रिप्ट कंट्रोल (msscript.ocx) जैसी तकनीकियों की सहायता से अन्य प्रोग्रामों में भी ऍम्बेड किया जा सकता है।
सन्दर्भ
श्रेणी:संगणक अभियान्त्रिकी
श्रेणी:कंप्यूटर