Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ऑपेरा मिनी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ऑपेरा मिनी ऑपेरा सॉफ्टवेयर का मोबाइल फोन के लिए जावा आधारित मुफ्त वेब ब्राउजर है। यह काफी हल्का-फुल्का एवं छोटे आकार का बेहतरीन ब्राउजर है। मोबाइल फोन पर हिन्दी साइटें एवं चिट्ठे पढ़ने के लिए यह सर्वश्रेष्ठ ब्राउजर है। इसका नवीनतम संस्करण ५ है। ऑपेरा मिनी की विशेषताएँ यह छोटे आकार का है एवं तेज चलता है। यह यूनिकोड हिन्दी का पूर्ण समर्थन प्रदान करता है । यह जावा में होने के कारण लगभग सभी मोबाइल फोन प्लेटफार्म पर चल जाता है। नए संस्करण ५ (बीटा) में टैब फीचर हेतु भी समर्थन है। ऑपेरा मिनी इंस्टाल करना दो तरीके हैं:- अपने फोन के अन्तर्निमित ब्राउजर में ऑपेरा मिनी की साइट खोलें। इससे आपके फोन के लिए सही संस्करण स्वतः इंस्टाल हो जाएगा। या तो ऑपेरा मिनी की साइट से अपने फोन मॉडल हेतु सैटअप डाउनलोड कर उसे फोन में ट्रान्सफर करें। पहला तरीका अधिक सुविधाजनक रहता है। जीबी व्हाट्सएप के बारे में जानने के लिए यहाँ से पढ़े। आंशिक हिन्दी समर्थन वाले फोन में ऑपेरा मिनी द्वारा हिन्दी साइटें सही रूप से देखने हेतु ट्रिक:Do you want to browse Hindi or other language Website on Opera? come in side...जून 2020 InternetArchiveBot ऑपेरा मिनी चलायें। ऍड्रैसबार में opera:config लिखकर Go बटन दबायें। अब अन्तिम विकल्प Use bitmap fonts for complex scripts को Yes कर दें तथा अन्त में Save बटन दबायें। अब ऑपेरा मिनी में हिन्दी भाषी साइटों को देखा जा सकता है। इस विकल्प का प्रयोग करने पर ऑपेरा मिनी वैबपेज को सर्वर साइड पर प्रोसैस करके हिन्दी (तथा अन्य इण्डिक) टैक्स्ट को इमेज रूप में फोन के ब्राउजर में भेजता है जिससे हिन्दी सही दिखती है। लेकिन एक तो इसमें थोड़ा समय लगता है दूसरा टैक्स्ट को कॉपी-पेस्ट नहीं किया जा सकता। इसलिये यदि आपके स्मार्टफोन में हिन्दी आंशिक रूप से दिखती है (बिखरी हुयी) तो ऑपेरा मोबाइल प्रयोग करें वह हिन्दी सही रूप से दिखाता है। परन्तु यदि फोन में हिन्दी बिलकुल न दिखती हो या फोन केवल जावा सॉफ्टवेयर ही इंस्टाल करता हो तो यही एकमात्र उपाय है। सन्दर्भ इन्हें भी देखें ऑपेरा मोबाइल स्काइफायर मोबाइल फोन में हिन्दी समर्थन बाहरी कड़ियाँ ऑपेरा मिनी की वेबसाइट ऑपेरा मिनी – सामान्य फोन (नॉन-स्मार्टफोन) हेतु सर्वश्रेष्ठ वेब ब्राउजर श्रेणी:वेब ब्राउज़र श्रेणी:मोबाइल de:Opera#Opera Mini it:Opera (browser)#Opera Mini ro:Opera (navigator web)#Opera Mini