411 REFERENCE · Wikipedia
गोवा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गोवा गोवा राज्य infobox 300 1/2/2/2/1 Shantadurga temple.jpg श्री शांतादुर्गा मंदिर DoodhSagar Waterfalls.jpg दुधसागर Mangueshi Temple Goa.jpg श्री मंगेश मंदिर Gallery de Fontainhas.jpg फ़ोंतइन्यस Corjuem Fort Old Goa Church 01.jpg बोँ जीज़स बैसिलिका BeachFun.jpg दक्षिण गोवा का एक बालूतट राज्य Emblem of Goa.svg प्रतीक IN-GA.svg भारत में गोवा की अवस्थिति 15.50 N 73.83 E type:adm1st_region:IN-GA Panaji सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुःखभाग्भवेत् (सभी को अच्छा लगे, किसी को दुख न मिले) देश भारत राज्य का गठन 30 मई 1987 राजधानी पणजी ज़िले para 2 गोवा सरकार राज्यपाल पी एस श्रीधरन मुख्य मंत्री प्रमोद सावंत (भाजपा) मीटर 3702 28वां मार्च 1,458,545http://www.census2011.co.in/district.php# Indian Districts by Population, Sex Ratio, Literacy 2011 Census 26 August 2018 https://web.archive.org/web/20110611224943/http://www.census2011.co.in/district.php# 11 June 2011 live 2011 auto 26वां गोंयकार भामास +05:30 GA- IN-GA +91 0832 पिन 403XXX GSDP (2020–21) http://mospi.nic.in/sites/default/files/press_releases_statements/State_wise_SDP_15_03_2021.xls MOSPI State Domestic Product, Ministry of Statistics and Programme Implementation, Government of India 15 March 2021 28 March 2021 कुल 0.815 t r प्रति व्यक्ति 472285 r माविसू (2018) 0.761https://hdi.globaldatalab.org/areadata/shdi/ Sub-national HDI - Area Database - Global Data Lab hdi.globaldatalab.org 13 September 2018 https://web.archive.org/web/20180923120638/https://hdi.globaldatalab.org/areadata/shdi/ 23 September 2018 dead (उच्च) · 3रा लिंगानुपात 973 ♀/1000 ♂Census 2011 (Final Data) – Demographic details, Literate Population (Total, Rural & Urban) http://planningcommission.gov.in/data/datatable/data_2312/DatabookDec2014%20307.pdf planningcommission.gov.in Planning Commission, Government of India 3 October 2018 https://web.archive.org/web/20180127163347/http://planningcommission.gov.in/data/datatable/data_2312/DatabookDec2014%20307.pdf 27 January 2018 dead साक्षरता 88.70% (3रा) राजभाषा कोंकणी www.goa.gov.in lang * आधिकारिक तौर पर देवनागरी लिपि के साथ कोंकणी एकमात्र राजभाषा है किंतु, मराठी और अंग्रेजी भी किसी विशेष अथवा समस्त उद्देश्यों के लिए प्रयोग की जा सकती हैं।http://nclm.nic.in/shared/linkimages/NCLM50thReport.pdf Report of the Commissioner for linguistic minorities: 50th report (July 2012 to June 2013) 113 Commissioner for Linguistic Minorities, Ministry of Minority Affairs, Government of India 26 December 2014 dead https://web.archive.org/web/20160708012438/http://nclm.nic.in/shared/linkimages/NCLM50thReport.pdf 8 July 2016 The Goa, Daman and Diu Official Language Act, 1987 http://www.daman.nic.in/acts-rules%5CHindi-department%5Cdocuments/Official%20Language%20Act.pdf daman.nic.in U.T. Administration of Daman and Diu 17 May 2015 https://web.archive.org/web/20130508141416/http://daman.nic.in/acts-rules/Hindi-department/documents/Official%20Language%20Act.pdf# 8 May 2013 live सबसे बडा शहर वास्को द गामा विधायिका एकसदनीय (40 सीट) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र राज्यसभा 1लोकसभा 2 मुख्य सचिव परिमल राय, भाप्रसेhttp://www.tribuneindia.com/news/archive/chandigarh/parimal-rai-transferred-to-goa-as-chief-secretary-700096 New Chief Secretary assumes charge Rai Parimal 18 December 2018 Tribune India en-IN पुलिस महानिदेशक मुकेश कुमार मीणा, भापुसे उच्च न्यायालय बंबई उच्च न्यायालय, गोवा पीठ yes गोवा राज्य भारत emblem of Goa सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुःखमाप्नुयात्
(सबका कल्याण हो, किसी को कोई दुःख न हो) गौर (Bos gauru) 50px|left Flame-throated bulbul (Pycnonotus gularis)50px|left Grey mullet/Shevtto in Konkani (Mugil cephalus) 50px|left Jasmine (Plumeria rubra) 50px|left सुपारी (Cashew) 50px|left Matti Terminalia crenulata 50px|left गोंय Goa क्षेत्र पश्चिम भारत
गोवा (कोंकणी: गोंय, अंग्रेज़ी: Goa), क्षेत्रफल के अनुसार से भारत का सबसे छोटा और जनसंख्या के अनुसार चौथा सबसे छोटा राज्य है। पूरी दुनिया में गोवा अपने सुन्दर समुद्र के किनारों और प्रसिद्ध स्थापत्य के लिये जाना जाता है। गोवा पहले पुर्तगाल का एक उपनिवेश था। पुर्तगालियों ने गोवा पर लगभग 450 सालों तक शासन किया और 19 दिसंबर 1961 में यह भारतीय प्रशासन को सौंपा गया।
नाम का उद्भव
महाभारत में गोवा का उल्लेख गोपराष्ट्र यानि गोप (अहीरों के देश के रूप में मिलता है। दक्षिण कोंकण क्षेत्र का उल्लेख गोवाराष्ट्र के रूप में पाया जाता है। संस्कृत के कुछ अन्य पुराने स्त्रोतों में गोवा को गोपकपुरी और गोपकपट्टन कहा गया है जिनका उल्लेख अन्य ग्रंथों के अलावा हरिवंशम और स्कंद पुराण में मिलताIndian Archaeological Society Purātattva, Issue 36 2006 Indian Archaeological Society है। गोवा को बाद में कहीं कहीं गोअंचल भी कहा गया है। अन्य नामों में गोवे, गोवापुरी, गोपकापाटन औरगोमंत प्रमुख हैं। टोलेमी ने गोवा का उल्लेख वर्ष 200 के आस-पास गोउबा के रूप में किया है। अरब के मध्युगीन यात्रियों ने इस क्षेत्र को चंद्रपुर और चंदौर के नाम से इंगित किया है जो मुख्य रूप से एक तटीय शहर था। जिस स्थान का नाम पुर्तगाल के यात्रियों ने गोवा रखा वह आज का छोटा सा समुद्र तटीय शहर गोअ-वेल्हा है। बाद में उस पूरे क्षेत्र को गोवा कहा जाने लगा जिस पर पुर्तगालियों ने कब्जा किया।
जनश्रुति के अनुसार गोवा जिसमें कोंकण क्षेत्र भी शामिल है (और जिसका विस्तार गुजरात से केरल तक बताया जाता है) की रचना भगवान परशुराम ने की थी। कहा जाता है कि परशुराम ने एक यज्ञ के दौरान अपने बाणो की वर्षा से समुद्र को कई स्थानों पर पीछे धकेल दिया था और लोगों का कहना है कि इसी वजह से आज भी गोवा में बहुत से स्थानों का नाम वाणावली, वाणस्थली इत्यादि हैं। उत्तरी गोवा में हरमल के पास आज भूरे रंग के एक पर्वत को परशुराम के यज्ञ करने का स्थान माना जाता है।
इतिहास
गोवा का इतिहास
गोवा के लंबे इतिहास की शुरुआत् तीसरी सदी इसा पूर्व से शुरू होता है जब यहाँ मौर्य वंश के शासन की स्थापना हुई थी। बाद में पहली सदी के शुरुआत में इस पर कोल्हापुर के सातवाहन वंश के शासकों का अधिकार स्थापित हुआ और फिर बादामी के चालुक्य शासकों ने इस पर वर्ष 580 से 750 तक राज किया। इसके बाद के सालों में इस पर कई अलग अलग शासकों ने अधिकार किया। वर्ष 1312 में गोवा पहली बार दिल्ली सल्तनत के अधीन हुआ लेकिन उन्हें विजयनगर के शासक हरिहर प्रथम द्वार वहाँ से खदेड़ दिया गया। अगले सौ सालों तक विजयनगर के शासकों ने यहाँ शासन किया और 1469 में गुलबर्ग के बहामी सुल्तान द्वारा फिर से दिल्ली सल्तनत का हिस्सा बनाया गया। बहामी शासकों के पतन के बाद बीजापुर के आदिल शाह का यहाँ कब्जा हुआ जिसने गोअ-वेल्हा को अपनी दूसरी राजधानी बनाया।
जब पुर्तगालियों ने गोवा नगर पर आक्रमण किया उस समय यहां राजा कदंब का शासन था जो जैन धर्मालंबी था राजा कदंब ने कई जैन जिनालय भी बनवाए गोवा के अंदर परंतु पुर्तगाली धर्म आंदोलन के समय कई जिनालय नष्ट भी किए गए एवं धर्म परिवर्तन के लिए 30000 जैन युवाओं को जो कि 14 से 18 वर्ष की आयु तक के थे धर्म परिवर्तन न करने की वजह से तोफ़ के मुंह पर रख कर मौत के घाट उतार दिया था भारत के इतिहास में सबसे अधिक क्रूर नर संहार पुर्तगालियों ने किया था,गोवा के जैन समाज के इन युवाओं न धर्म परिवर्तन के स्थान पर मृत्यु को चुना,कई जैन साधर्मी मंदिरों से प्रतिमा लेकर अन्य स्थानों पर पलायन कर गए,आज खंडहर के रूप में केवल एक ही जिनालय गोवा में विद्यमान है जो कुछ शरारती तत्वों ने कब्जे में ले रखा है। पुर्तगाली शासन के आगमन के पूर्व गोवा की कुल 87 प्रतिशत आबादी जैन थी, कई लोग जिनेंद्र भगवान के दर्शन से काफी समय वंचित रहने के कारण हिंदू बन गए है। गोवा में जैन इतिहास भव्य एवं समृद्ध शाली रहा है।
जिसके कारण यहां की सरकार ने राजा कदंब के धर्म प्रेमी स्वभाव को देख कर गोवा के सभी बस स्टैंड का नाम कदंब बस स्टैंड के नाम से घोषित भी किया है। आज गोवा में जैन जिनालय के रूप में 2 दिगंबर जिनालय है,और 3 श्वेतांबर जिनालय है,1 जैन स्थानकवासी जिनालय है जो कुछ वर्ष पूर्व ही निर्मित हुए है।
1510 में, पुर्तगालियों ने एक स्थानीय सहयोगी, तिमैया की मदद से सत्तारूढ़ बीजापुर सुल्तान यूसुफ आदिल शाह को पराजित किया। उन्होंने वेल्हा गोवा में एक स्थायी राज्य की स्थापना की। यह गोवा में पुर्तगाली शासन का प्रारंभ था जो अगली साढ़े चार सदियों तक चला।
1843 में पुर्तगाली राजधानी को वेल्हा गोवा से पंजिम ले गए। मध्य 18 वीं शताब्दी तक, पुर्तगाली गोवा का वर्तमान राज्य सीमा के अधिकांश भाग तक विस्तार किया गया था।
भारत ने 1947 में अंग्रेजों से स्वतंत्रता प्राप्त की, भारत ने अनुरोध किया कि भारतीय उपमहाद्वीप में पुर्तगाली प्रदेशों को भारत को सौंप दिया जाए।किंतु पुर्तगाल ने अपने भारतीय परिक्षेत्रों की संप्रभुता पर बातचीत करना अस्वीकार कर दिया। पर 19 दिसंबर 1961 को, भारतीय सेना ने गोवा, दमन, दीव के भारतीय संघ में विलय के लिए ऑपरेशन विजय के साथ सैन्य संचालन किया और इसके परिणामस्वरूप गोवा, दमन और दीवभारत का एक केन्द्र प्रशासित क्षेत्र बना। 30 मई 1987 में केंद्र शासित प्रदेश को विभाजित किया गया था, और गोवा भारत का पच्चीसवां राज्य बनाया गया। जबकि दमन और दीव केंद्र शासित प्रदेश ही रहे।
भूगोल
गोवाhttps://hindi.mapsofindia.com/goa/ गोवा का नक्शा | गोवा के बीचेस, इतिहास, भूगोल, जिले एवं जिलों के नाम, सहित अन्य जानकारी 1 मार्च 2019 https://web.archive.org/web/20190302024822/https://hindi.mapsofindia.com/goa/ 2 मार्च 2019 dead का क्षेत्रफल 3702 वर्ग किलोमीटर है। गोवा का अक्षांश और देशान्तर क्रमश: 14°53'54" और 73°40'33" E है। गोवा का समुद्र तट 132 किलोमीटर लम्बा है।
गोआ भारत का सबसे छोटा राज्य है।
अर्थ जगत
गोवा का प्रमुख उद्योग पर्यटन है। पर्यटन के आलावा गोवा में लौह खनिज भी विपुल मात्रा में पाया जाता है जो जापान तथा चीन जैसे देशों में निर्यात होता है। गोवा मतस्य (मछली) उद्योग के लिए भी जाना जाता है लेकिन यहाँ की मछली निर्यात नहीं की जाती बल्कि स्थानीय बाजारों में बेची जाती है। यहाँ का काजू सउदी अरब, ब्रिटेन तथा अन्य यूरोपीय राष्ट्रों को निर्यात होता है। पर्यटन के वज़ह से बाकी उद्योग जो पर्यटन पर निर्भर करते है वो भी यहाँ पर जोर शोर से चालू हैं। गोवा में अभी तक सिर्फ़ एक ही विमानपत्तन है और दूसरा अभी बनने वाला है।
लोग और संस्कृति
गोवा करीब करीब 450 साल तक पुर्तगाली शासन के अधीन रहा, इस कारण यहाँ यूरोपीय संस्कृति का प्रभाव बहुत महसूस होता है। गोवा की लगभग 60% जनसंख्या हिंदू और लगभग 28% जनसंख्या ईसाई है। गोवा की एक खास बात यह है कि, यहाँ के ईसाई समाज में भी हिंदुओं जैसी जाति व्यवस्था पाई जाती है।
गोवा के दक्षिण भाग में ईसाई समाज का ज्यादा प्रभाव है लेकिन वहाँ के वास्तुशास्त्र में हिंदू प्रभाव दिखाई देता है। सबसे प्राचीन मन्दिर गोवा में दिखाई देते है। उत्तर गोवा में ईसाइ कम संख्या में हैं इसलिए वहाँ पुर्तगाली वास्तुकला के नमूने ज्यादा दिखाई देते है।
संस्कृति की दृष्टि से गोवा की संस्कृति काफी प्राचीन है। 1000 साल पहले कहा जाता है कि गोवा "कोंकण काशी" के नाम से जाना जाता था। हालाँकि पुर्तगाली लोगों ने यहाँ के संस्कृति का नामोनिशान मिटाने के लिए बहुत प्रयास किए लेकिन यहाँ की मूल संस्कृति इतनी शक्तिशाली थी की वह ऐसा नहीं कर पाए।
गोवा की भाषा कोंकणी और लिपि देवनागरी है। हिन्दी का भी अधिकाधिक उपयोग होता है। https://goastreets.com/goa-rise-hindi/ Goa and the rise of Hindi 10 सितंबर 2021 10 सितंबर 2021 https://web.archive.org/web/20210910104212/https://goastreets.com/goa-rise-hindi/ dead
यातायात
बाहरी
हवाई: डैबोलिम विमानक्षेत्र यहाँ का घरेलू हवाई अड्डा है जो देश के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा है। अभी हाल के वर्षों में गोवा के लिये पणजी हवाई अड्डे से अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने भी शुरू हुई हैं।
सड़क: गोवा मुम्बई, बंगलोर से काफी अच्छी तरह जुड़ा हुआ है, इन शह्रों से गोवा के लिये सीधी लक्जरी बसें चलती हैं। इसके अलावा अन्य नजदीक के शहर भी आप सड़क द्वारा यहाँ से जा सकते हैं।
रेल: जबसे यहाँ कोंकण रेलवे की शुरुआत हुई है गोवा भारत के पूर्वी तटीय शहरों से जुड़ गया है। कोंकण रेलवे अपनी गति और अच्छी सेवा के लिये पूरे भारत में मशहूर है। इसके अलावा गोवा आने के लिये देश के किसी भी बड़े स्टेशन से आप वास्को द गामा के लिये सीधी रेलगाड़ी पकड़ सकते हैं।
आंतरिक
टैक्सी बिना मीटर और मीटर वाली टैक्सियाँ यहाँ पर्यटकों को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने का सबसे लोकप्रिय साधन है। बिना मीटर वाली टैक्सियों में यात्री पहले से भाड़े के बारे में तय करते हैं।
बस गोवा में ज्यादातर बसे प्राईवेट चालकों द्वारा चलाई जाती हैं। आम तौर पर बसों में काफी भीड़ होती है। गोवा सरकार द्वारा यहाँ कदम्ब बस सर्विस चलाई जाती है जिनमें धीरे चलनेवाली बसों से लेकर द्रुत सेवा की लंबी दूरी की बसें शामिल होती हैं।
नाव
पर्यटन
गोवा का पर्यटन
वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही प्रकृति गोवा को कुछ ऐसा ही अलग, लेकिन अदभुत स्वरूप प्रदान करती है। यह स्थान शांतिप्रिय पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों को बहुत भाता है। गोवा एक छोटा-सा राज्य है। यहां छोटे-बड़े लगभग 40 समुद्री तट है। इनमें से कुछ समुद्र तट अंर्तराष्ट्रीय स्तर के हैं। इसी कारण गोवा की विश्व पर्यटन मानचित्र के पटल पर अपनी एक अलग पहचान है।
गोवा में पर्यटकों की भीड़ सबसे अधिक गर्मियों के महीनें में होती है। जब यह भीड़ समाप्त हो जाती है तब यहां शुरू होता है ऐसे सैलानियों के आने का सिलसिला जो यहां मानसून का लुत्फ उठाना चाहते हैं।
गोवा के मनभावन बीच की लंबी कतार में पणजी से 16 किलोमीटर दूर कलंगुट बीच, उसके पास बागा बीच, पणजी बीच के निकट मीरामार बीच, जुआरी नदी के मुहाने पर दोनापाउला बीच स्थित है। वहीं इसकी दूसरी दिशा में कोलवा बीच ऐसे ही सागरतटों में से है जहां मानसून के वक्त पर्यटक जरूर आना चाहेंगे। यही नहीं, अगर मौसम साथ दे तो बागाटोर बीच, अंजुना बीच, सिंकेरियन बीच, पालोलेम बीच जैसे अन्य सुंदर सागर तट भी देखे जा सकते हैं। गोवा के पवित्र मंदिर जिनसे श्री कामाक्षी, सप्तकेटेश्वर, श्री शांतादुर्ग, महालसा नारायणी, परनेम का भगवती मंदिर और महालक्ष्मी आदि दर्शनीय है। गोवा में किराए पर बाइक.Bike rental in goa https://web.archive.org/web/20210504113515/https://bestowtourpackages.in/lists/bike-rental-in-goa/ 4 मई 2021 . bike rentals.
गोवा के होटल
मांडवी नदी
पणजी गोवा की राजधानी है। यहां के आधुनिक बाजार भी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। मांडवी नदी के तट पर बसे इस शहर में शाम के समय सैलानी रिवर क्रूज का आनन्द लेने पहुंचते हैं। मांडवी पर तैरते क्रूज पर संगीत एवं नृत्य के कार्यक्रम में गोवा की संस्कृति की एक झलक देखने को मिलती है।
गोवा के जिले
गोवा में दो जिले हैं -
उत्तर गोवा जिला
दक्षिण गोवा जिला
खेल
गोवा में सबसे लोकप्रिय खेल फुटबाल है। यहाँ कई लोकप्रिय फुटबाल क्लब हैं। इसके अलावा गोवा के बहुत से खिलाड़ी हाकी में भी दिलचस्पी रखते हैं। गोवा में अनेक समुद्रतट हैं . उन्मे से कुछ हैं बागा समुद्रतट, कलांगुते समुद्रतट, कोला समुद्रतट, इतियादी।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
गोवा का इतिहास
गोवा मुक्ति संग्राम
बाहरी कड़ियाँ
गोवा
Government of Goa official website
Information on accommodation in hotels and resorts in Goa
Regional/Asia/India/Goa/
गोवा गोवा
गोवा
श्रेणी:भारत में पर्यटन