411 REFERENCE · Wikipedia
वीरेन्द्र कुमार भट्टाचार्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Arnab Jan Deka with Dr Birendra Kumar Bhattacharya.jpg 200px डॉ॰ बीरेंद्र कुमार भट्टाचार्य के साथ अर्नब जान डेका साहित्यकार भारतीय असमिया भाषा इयारुइंगम साहित्य अकादमी पुरस्कार (असमिया) से सम्मानित
वीरेन्द्र कुमार भट्टाचार्य (१ अप्रैल, १९२४ - ६ अगस्त, १९९७) असमिया साहित्यकार थे। इनके द्वारा रचित एक उपन्यास इयारुइंगम के लिये उन्हें सन् १९६१ में साहित्य अकादमी पुरस्कार (असमिया) से सम्मानित किया गया।http://sahitya-akademi.gov.in/sahitya-akademi/awards/akademi%20samman_suchi_h.jsp अकादमी पुरस्कार साहित्य अकादमी 11 सितंबर 2016 https://web.archive.org/web/20160915135020/http://sahitya-akademi.gov.in/sahitya-akademi/awards/akademi%20samman_suchi_h.jsp 15 सितंबर 2016 dead इन्हें १९७९ में मृत्युंजय उपन्यास के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाले वे पहले असमीया लेखक हैं। समाजवादी विचारों से प्रेरित श्री भट्टाचार्य उपन्यासकार,कहानीकार, कवि, निबंधकार और पत्रकार थे। वे साहित्य अकादमी, दिल्ली और असम साहित्य सभा के अध्यक्ष रहे।
उन्होंने १९५० में संपादित असमीया पत्रिका रामधेनु का संपादन कर असमिया साहित्य को नया मोड़ दिया। इनके चर्चित उपन्यास हैं इयारूंगम, मृत्युंजय, राजपथे रिंगियाई, आई, प्रतिपद , शतघ्नी, कालर हुमुनिया। इनके दो कहानी संग्रह भी प्रकाशित हुए, कलंग आजियो बोइ और सातसरी। वागर्थ (पत्रिका) सितम्बर-अक्टूबर २००० भारतीय भाषा परिषद प्रकाशन कोलकाता ५२
सन्दर्भ
श्रेणी:लेखक
श्रेणी:ज्ञानपीठ सम्मानित
श्रेणी:असम का साहित्य
श्रेणी:साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत असमिया भाषा के साहित्यकार
श्रेणी:1924 में जन्मे लोग
श्रेणी:१९९७ में निधन