Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तराना

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अगस्त 2025 अगस्त 2025 तराना हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के अंतर्गत आने वाली एक गायन शैली है।जो मध्य काल में उपजी,फली फूली और विकसित हुई। इसमें कुछ अरबी के शब्दों जैसे ना,धिर, धिन,ना,तर,तुम, नुम,तेरे,धेरे आदि को किसी राग विशेष में गाया जाता है। इसमें ताल का बहुत महत्व होता है जिसके लिए तबले का प्रयोग किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसकी शुरुआत हज़रत अमीर खुसरो ने की थी। साथ ही संगीत सम्राट तानसेन ने भी कई रागों में इसकी कई बंदिशें बनाई हैं। अक्सर गायक इसे ख्याल गाने के बाद इसे गाते हैं। यह मध्य गति से शुरू होकर द्रुत लय पर समाप्त की जाती हैं। यह गीत के सौंदर्य को कईं गुना बढ़ाने में मदद करता है और गीत को अत्यधिक सुंदर एवं आकर्षक बना देता हैं। अगस्त 2025