Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विषय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

विषय हिन्दी भाषा का एक अमूर्त संज्ञा शब्द है। इसका अर्थ ऐसे विचारों, तथ्यों, वस्तुओं या गतिविधियों के समुच्चय से है जिनका आपस में कोई समान संबंध या साझा प्रकृति होती है। सामान्यतः किसी विशेष प्रकार की सामग्री, ज्ञान-क्षेत्र, या गतिविधियों को एक साथ वर्गीकृत करने के लिए विषय शब्द का प्रयोग किया जाता है। उदाहरण गणना और संख्याओं से संबंधित अध्ययन गणित विषय के अंतर्गत आता है, जबकि प्रयोग, आविष्कार और प्राकृतिक नियमों से जुड़े अध्ययन विज्ञान विषय के अंतर्गत सम्मिलित किए जाते हैं। इसी प्रकार, मानव समाज और उसके आपसी संबंधों से जुड़े मामलों को सामाजिक, घरेलू, राष्ट्रीय अथवा अंतर्राष्ट्रीय विषयों के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। मूल शैक्षिक दृष्टि से, विषय किसी विशिष्ट अध्ययन-क्षेत्र की परिसीमा को दर्शाता है, जिसके अंतर्गत संबंधित ज्ञान, सिद्धांतों, अवधारणाओं और विधियों का व्यवस्थित अध्ययन किया जाता है। प्रत्येक विषय की अपनी प्राकृतिक सीमाएँ, विशिष्ट विशेषताएँ तथा अध्ययन-क्षेत्र होते हैं। शिक्षा और अनुसंधान में विषय-आधारित उपागम के अंतर्गत अभ्यास, विश्लेषण और अनुसंधान के माध्यम से समस्याओं के समाधान खोजे जाते हैं। अनेक बार कोई समस्या किसी विशेष अध्ययन-क्षेत्र के सीमित भाग या विशिष्ट पक्ष से संबंधित होती है, जिसके कारण अनुसंधानकर्ता उस एक ही विषय पर केंद्रित होकर कार्य करता है। श्रेणी:शब्दार्थ