Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बिहार सरकार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बिहार सरकार 150px सरकार का मुख्यालय पटना राज्यपाल फागू चौहान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव विधानसभा बिहार विधान सभा अध्यक्ष, बिहार विधान सभा अवध बिहारी चौधरी उपाध्यक्ष, बिहार विधान सभा महेश्वर हजारी विधान सभा में सदस्य 243 विधान परिषद बिहार विधान परिषद बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर राम चंद्र पर्वे विधान परिषद में सदस्य 75 (63 निर्वाचित + 12 मनोनीत) न्यायपालिका द्विसदन भारत विपक्ष के नेता, बिहार विधान सभा विजय कुमार सिन्हा उच्च न्यायालय पटना उच्च न्यायालय संजय करौल 53 बिहार सरकार (Government of Bihar), जिसे आधिकारिक तौर पर राज्य सरकार या स्थानीय रूप से राज्य प्रशासन के रूप में जाना जाता है, भारत के बिहार राज्य की सर्वोच्च शासी संस्था है। भारत के संविधान के अनुसार, यह राज्य की कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका का संचालन करती है। राज्य का संवैधानिक प्रमुख राज्यपाल होता है, जिसे भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है, जबकि कार्यकारी शक्तियाँ मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद के पास निहित होती हैं। बिहार राज्य में द्विसदनीय विधायिका है, जिसमें निचला सदन बिहार विधान सभा (243 सदस्य) और ऊपरी सदन बिहार विधान परिषद (75 सदस्य) शामिल हैं। राज्य का सर्वोच्च न्यायालय पटना उच्च न्यायालय है, जो पूरे राज्य में न्यायिक प्रशासन के लिए उत्तरदायी है। बिहार सरकार का प्रशासनिक मुख्यालय राज्य की राजधानी पटना में स्थित है। सरकार एवं प्रशासन बिहार सरकार बिहार राज्य भारतीय गणराज्य के संघीय ढाँचे में द्विसदनीय व्यवस्था के अन्तर्गत आता है। राज्य का संवैधानिक मुखिया राज्यपाल है लेकिन वास्तविक सत्ता मुख्यमंत्री और मंत्रीपरिषद के हाथ में होता है।article 155, Constitution of India https://legislative.gov.in/sites/default/files/COI_1.pdf विधानसभा में चुनकर आनेवाले विधायकों द्वारा मुख्यमंत्री का चुनाव पाँच वर्षों के लिए किया जाता है जबकि राज्यपाल की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है। प्रत्यक्ष चुनाव में बहुमत प्राप्त करनेवाले राजनीतिक दल अथवा गठबंधन के आधार पर सरकार बनाए जाते हैं। उच्च सदन या विधान परिषद के सदस्यों का चुनाव अप्रत्यक्ष ढंग से ६ वर्षों के लिए होता है। प्रशासनिक व्यवस्था प्रशासनिक सुविधा के लिए बिहार राज्य को 9 प्रमंडल तथा 38 मंडल (जिला) में बाँटा गया है। जिलों को क्रमश: 101 अनुमंडलों, 534 प्रखंडों, 8,471 पंचायतों, 45,103 गाँवों में बाँटा गया है। राज्य का मुख्य सचिव नौकरशाही का प्रमुख होता है जिसे श्रेणीक्रम में आयुक्त, जिलाधिकारी, अनुमंडलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी या अंचलाधिकारी तथा इनके साथ जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण रिपोर्ट करते हैं। पंचायत तथा गाँवों का कामकाज़ सीधेतौर पर चुनाव कराकर मुखिया, सरपंच तथा वार्ड सदस्यों के अधीन संचालित किया जाता है। पटना, तिरहुत, सारण, दरभंगा, कोशी, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर तथा मगध प्रमंडल के अन्तर्गत आनेवाले जिले इस प्रकार हैं: बिहार के जिले अररिया जिला अरवल जिला औरंगाबाद जिला कैमुर जिला कटिहार जिला किशनगंज जिला खगड़िया जिला गया जिला गोपालगंज जिला जमुई जिला जहानाबाद जिला दरभंगा जिला नवादा जिला नालंदा जिला पश्चिम चंपारण जिला पूर्णियां जिला पूर्वी चंपारण जिला बक्सर जिला बाँका जिला बेगूसराय जिला भागलपुर जिला भोजपुर जिला मधेपुरा जिला मधुबनी जिला मुंगेर जिला मुजफ्फरपुर जिला रोहतास लखीसराय जिला वैशाली जिला सहरसा जिला समस्तीपुर जिला सारन जिला सीतामढी जिला सीवान जिला सुपौल जिला शिवहर जिला शेखपुरा जिला सन्दर्भ 25em श्रेणी:बिहार की राजनीति श्रेणी:बिहार