411 REFERENCE · Wikipedia
विदेशों से भारत में धन प्रेषण
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
विदेशों में रोजगार करने वाले और वहाँ जाकर बसे प्रवासी भारतीय, भारत स्थित अपने परिवार, मित्र या सम्बन्धियों को पैसे (धन) भेजते रहते हैं। वस्तुतः विदेशों से भेजे गए धन के मामले में भारत सबसे अग्रणी देशों में आता है। सन २०१५ में विश्व के विभिन्न देशों में प्रेषित कुल धन का 12% से अधिक धन भारत में आया जो भारत के सकल घरेलू उत्पाद का लगभग ४ प्रतिशत है।
वित्तप्रेषण से सम्बन्धित तथ्य
3 अक्टूबर, 2017 को विश्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2017 में वैश्विक स्तर पर धन प्रेषण के मामले में भारत शीर्ष पर है। विश्व बैंक के अनुसार, विदेश में रह रहे भारतीय समुदाय द्वारा वर्ष 2017 में कुल 65 अरब डॉलर भारत को प्रेषित किए गए।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) तथा विश्व बैंक की वार्षिक बैठक से इतर विश्व बैंक द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार प्रेषित धन 39 प्रतिशत से बढ़कर 596 अरब डॉलर होने का अनुमान है।
भारत के बाद सबसे ज्यादा धन प्राप्त करने वाले देशों में चीन (61 अरब डॉलर), फिलीपींस (33 अरब डॉलर), मैक्सिको (31 अरब डॉलर) तथा नाइजीरिया (22 अरब डॉलर) हैं। हालांकि सकल घरेलू उत्पाद के हिस्से के रूप में शीर्ष पांच प्राप्तकर्ता देश -किर्गिज गणराज्य, हैती, तजाकिस्तान, नेपाल और लाइबेरिया हैं।
भारत ने वर्ष 2016 में 9% गिरावट के बावजूद 62.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर प्रेषित धन प्राप्त किया था जबकि वर्ष 2017 में 4.2% वृद्धि के साथ यह 65 बिलियन डॉलर है।
वर्ष 2018 में भारत में प्रेषित धन 2.5 प्रतिशत बढ़ने की संभावना है।
विभिन्न वर्षों में भारत प्रेषित धन
+विभिन्न वर्षों में भारत प्रेषित धन वर्ष विप्रेषण जीडीपी का कितना प्रतिशत 1990–1991 US$2.10 bn 0.70% 1995–1996 US$8.50 bn 3.22% 1999–2000 US$12.07 bn 2.72% 2000–2001 US$12.85 bn 2.84% 2001–2002 US$15.40 bn 3.29% 2002–2003 US$16.39 bn 3.39% 2003–2004 US$21.61 bn 3.69% 2004–2005 US$20.25 bn 3.03% 2005–2006 US$24.55 bn 3.08% 2006–2007 US$29.10 bn 2007–2008 US$37.20 bn 2008–2009 US$51.60 bn 2009–2010 US$55.06 bn 2011–2012 US$66.10 bn 4.00% 2012–2013 US$67.60 bn 2013-2014 US$70.39 bn India tops global remittances list; received $70 billion in 2013: World Bank The Economic Times http://economictimes.indiatimes.com/news/nri/forex-and-remittance/india-tops-global-remittances-list-received-70-billion-in-2013-world-bank/articleshow/33623698.cms 11 April 2014 2014-04-12 https://web.archive.org/web/20181209171006/https://economictimes.indiatimes.com/news/nri/forex-and-remittance/india-tops-global-remittances-list-received-70-billion-in-2013-world-bank/articleshow/33623698.cms 9 दिसंबर 2018 live 2014-2015 US$66.30 bn 2015–2016 US$62.70 bn 2016–2017 US$65.30 bn 2017–2018 US$80.00 bn
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
धनप्रेषण
बाहरी कड़ियाँ
विदेशी निवेश ही नहीं, वित्तप्रेषण में भी पिछड़ा चीन ; भारत सबसे ऊपर
श्रेणी:भारत की अर्थव्यवस्था