411 REFERENCE · Wikipedia
बृहदीश्वर मन्दिर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Le temple de Brihadishwara (Tanjore, Inde) (14354574611).jpg बृहदीश्वर मंदिर प्रांगण Brihadisvara temple complex is a part of the UNESCO World Heritage Site known as the Great Living Chola Temples India Tamil Nadu#India तमिलनाडु में अवस्थिति 10 46 58 N 79 07 54 E type:landmark_region:IN inline,title भारत तमिलनाडु तंजावुर, तमिलनाडु 66 शिव महाशिवरात्रि द्रविड़ शैली तमिल और ग्रन्थ लिपियाँ 1010 AD राजा राज चोल-I yes बृहदीश्वर मन्दिर प्रांगण, तंजावुर Great Living Chola Temples (ii), (iii)(ii), (iii) 250bis-001 1987 2004 18.07 ha acre on 9.58 ha acre on
300px|thumb|right|बृहदीश्वर मंदिर का प्रवेश द्वार
बृहदीश्वर (या वृहदीश्वर) मन्दिर या राजराजेश्वरम् तमिलनाडु के तंजौर में स्थित एक हिंदू मंदिर है जो 11वीं सदी के आरम्भ में बनाया गया था। इसे पेरुवुटैयार कोविल भी कहते हैं। यह मंदिर पूरी तरह से ग्रेनाइट निर्मित है। विश्व में यह अपनी तरह का पहला और एकमात्र मंदिर है जो कि ग्रेनाइट का बना हुआ है। यह अपनी भव्यता, वास्तुशिल्प और केन्द्रीय गुम्बद से लोगों को आकर्षित करता है। इस मंदिर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया है।बृहदेश्वर मंदिर- दक्षिण भारत की वाjhyfhijस्तुकला की एक भव्य मिसाल
इसका निर्माण 1003-1010 ई. के बीच चोल शासक प्रथम राजराज चोल ने करवाया था। उनके नाम पर इसे राजराजेश्वर मन्दिर का नाम भी दिया जाता है। यह अपने समय के विश्व के विशालतम संरचनाओं में गिना जाता था। इसके तेरह (13) मंजिलें भवन (सभी हिंदू अधिस्थापनाओं में मंजिलो की संख्या विषम होती है।) की ऊँचाई लगभग 66 मीटर है। मंदिर भगवान शिव की आराधना को समर्पित है।
यह कला की प्रत्येक शाखा - वास्तुकला, पाषाण व ताम्र में शिल्पांकन, प्रतिमा विज्ञान, चित्रांकन, नृत्य, संगीत, आभूषण एवं उत्कीर्णकला का भंडार है। यह मंदिर उत्कीर्ण संस्कृत व तमिल पुरालेख सुलेखों का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस मंदिर के निर्माण कला की एक विशेषता यह है कि इसके गुंबद की परछाई पृथ्वी पर नहीं पड़ती। शिखर पर स्वर्णकलश स्थित है। जिस पाषाण पर यह कलश स्थित है, अनुमानत: उसका भार 2200 मन (88 टन) है और यह एक ही पाषाण से बना है। मंदिर में स्थापित विशाल, भव्य शिवलिंग को देखने पर उनका वृहदेश्वर नाम सर्वथा उपयुक्त प्रतीत होता है।
मंदिर में प्रवेश करने पर गोपुरम् के भीतर एक चौकोर मंडप है। वहां चबूतरे पर नन्दी जी विराजमान हैं। नन्दी जी की यह प्रतिमा 6 मीटर लंबी, 2.6 मीटर चौड़ी तथा 3.7 मीटर ऊंची है। भारतवर्ष में एक ही पत्थर से निर्मित नन्दी जी की यह दूसरी सर्वाधिक विशाल प्रतिमा है। तंजौर में अन्य दर्शनीय मंदिर हैं- तिरुवोरिर्युर, गंगैकोंडचोलपुरम तथा दारासुरम्।
छबिदीर्घा
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
मंदिर
मीनाक्षी मंदिर
कामाख्या मंदिर
नवग्रह मंदिर
चिदंबरम मंदिर
कैलाश मन्दिर -- एलोरा का कैलाश मन्दिर जो एक ही पत्थर से निर्मित है, भारतीय वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण है।
बाहरी कड़ियाँ
Brihadisvara Temple बृहदेश्वर मन्दिर
वृहदेश्वर मंदिर चोल स्थापत्य कला का उत्कृष्ट नमूना है https://web.archive.org/web/20100121122854/http://www.janokti.com/2009/11/15/%E0%A4%AC%E0%A4%BC%E0%A5%83%E0%A4%B9%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E2%80%8D%E0%A4%B5%E0%A4%B0-%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0-%E0%A4%9A%E0%A5%8B%E0%A4%B2-%E0%A4%B8%E0%A5%8D/ 21 जनवरी 2010
बृहदेश्वर मंदिर - तंजौर
वृहदेश्वर मंदिर, तंजावूर
विश्व विरासत स्थल : बृहदीश्वर चोल मंदिर https://web.archive.org/web/20170301183538/http://asi.nic.in/asi_hn_monu_tktd_tamilnadu_chol_mandir_brahdishwar_mandir.asp 1 मार्च 2017
बृहदेश्वर मन्दिर का इतिहास और रोचक बातें
This tallest temple in India’s Tamil Nadu is over 1,000 years old and its engineering is still a mystery to historians https://web.archive.org/web/20170404003239/http://www.businessinsider.in/This-tallest-temple-in-Indias-Tamil-Nadu-is-over-1000-years-old-and-its-engineering-is-still-a-mystery-to-historians/articleshow/53945141.cms 4 अप्रैल 2017
श्रेणी:तमिल नाडु में हिन्दू मन्दिर
श्रेणी:तंजावूर ज़िले में हिन्दू मंदिर
श्रेणी:शिव मंदिर
श्रेणी:तंजावूर ज़िला