411 REFERENCE · Wikipedia
के॰ चंद्रशेखर राव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
केल्वाकुंतला चंद्रशेखर राव Kcr in 2025.jpg 150px के. चंद्रशेखर राव कल्वाकुंतला चंद्रशेखर राव 1953 2 17 y चिंतामदका, मेदक, तेलंगाना हैदराबाद भारत केसीआर पहले और दूसरे तेलंगाना के मुख्यमंत्री 2 जून 2014 पद सृजन पदस्थ हिंदू शोभा केटी राम राव (पुत्र) एवं कविता (पुत्री) 2023
कल्वाकुंतला चंद्रशेखर राव (te కల్వకుంట్ల చంద్రశేఖర రావు) , संक्षेप में केसीआर, जन्म 17 फरवरी, 1954) तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वे भारत राष्ट्र समिति के प्रमुख हैं, तथा अलग तेलंगाना आंदोलन के प्रमुख कार्यकर्ता रहे हैं।https://www.jagran.com/news/national-trs-president-k-chandrasekhar-rao-profile-10609855.html अलग तेलंगाना की अलख जगाने वाले राव की पूरी कहानी 11 नवंबर 2018 https://web.archive.org/web/20181111173631/https://www.jagran.com/news/national-trs-president-k-chandrasekhar-rao-profile-10609855.html 11 नवंबर 2018 live वे तेलंगाना के मेदक जिले के गजवेल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होने ०२ जून २०१४ को तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह 2018 में शुरुआती चुनाव के लिए गए,https://www.bbc.com/hindi/india-45434478 तेलंगाना असेंबली भंग करने के सियासी मायने क्या हैं 11 नवंबर 2018 https://web.archive.org/web/20181111140726/https://www.bbc.com/hindi/india-45434478 11 नवंबर 2018 live जब उन्होंने अपनी अवधि पूरी होने से छह महीने पहले इस्तीफा दे दिया।https://timesofindia.indiatimes.com/city/hyderabad/kcrs-early-election-gamble-gives-enough-ammo-to-trs/articleshow/66104449.cms KCR’s early election gamble gives enough ammo to TRS 11 नवंबर 2018 https://web.archive.org/web/20181007181033/https://timesofindia.indiatimes.com/city/hyderabad/kcrs-early-election-gamble-gives-enough-ammo-to-trs/articleshow/66104449.cms 7 अक्तूबर 2018 live
इसके पूर्व वे सिद्धिपेट से विधायक तथा महबूबनगर और करीमनगर से सांसद रह चुके हैं। वे केंद्र में श्रम और नियोजन मंत्री रह चुके हैं।
Bharat Rashtra Samithi के गठन से पहले वे तेलुगु देशम पार्टी के सदस्य थे। उन्होंने अलग तेलंगाना राज्य के निर्माण की मांग करते हुए तेलगू देशम पार्टी छोड़ी। तेलंगाना राष्ट्र समिति 2004 कांग्रेस के साथ 2004 में लोकसभा चुनाव लड़ी थी और उसे पांच सीटें मिली। जून 2009 तक वे संप्रग सरकार में थे, लेकिन अलग तेलंगाना राष्ट्र पर संप्रग के नकारात्मक रवैये के कारण उन्हें संप्रग से बाहर आ गए।
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
चंद्रशेखर राव का जन्म राघव राव और वेंकटम्मा के यहाँ 17 फरवरी 1954 को वर्तमान तेलंगाना के सिद्दीपेट के पास चिंतामदका गाँव में हुआ था। उनका परिवार वेलमा (जमींदार या जमींदार) समुदाय से है।https://theprint.in/india/125-ft-statue-of-ambedkar-awards-for-social-service-how-kcr-is-trying-to-shed-feudal-image/1519899/ 125-ft statue of Ambedkar, awards for social service — how KCR is trying to shed ‘feudal image’ एम ए (साहित्य) Fatehpur jila, हैदराबाद से शिक्षा।
व्यक्तिगत जीवन
के॰ चंद्रशेखर राव का विवाह शोभा से हुआ और उनके दो बच्चे हैं।Fifteenth Lok Sabha Members Bioprofile http://164.100.47.132/LssNew/Members/Biography.aspx?mpsno=4083 Parliament of India 7 January 2016 https://web.archive.org/web/20140331174349/http://164.100.47.132/LssNew/Members/Biography.aspx?mpsno=4083 31 March 2014 उनके बेटे, केटी राम राव, सरसिला राजन्ना जिला, (तेलंगाना के करीमनगर जिले) के एक विधायक हैं और आईटी, नगर प्रशासन और शहरी विकास विभागों के लिए कैबिनेट मंत्री हैं। उनकी बेटी, कलककुंटला कविता, निजामाबाद, तेलंगाना से एक एमपी है। उनके भतीजे, हरीश राव, सिद्धिपेट निर्वाचन क्षेत्र के विधायक हैं और अब तेलंगाना सरकार में सिंचाई, विधान मामलों और विपणन के लिए कैबिनेट मंत्री हैं। केसीआर में 9 बहनें और 1 बड़े भाई हैं। वह हैदराबाद शहर में आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास, प्रगति भवन में अपने परिवार के साथ रहता है।
राजनीतिक जीवन
thumb|के. चंद्रशेखर राव ने 28 नवंबर 2004 को नई दिल्ली में श्रम और रोजगार मंत्री का पद ग्रहण किया
के चंद्रशेखर राव ने एक छात्र नेता के रूप में राजनीतिक जीवन शुरू किया।https://www.bbc.com/hindi/india-46519594 तेलंगानाः कैसे अपराजेय हो गए केसीआर 11 दिसंबर 2018 https://web.archive.org/web/20190113020416/https://www.bbc.com/hindi/india-46519594 13 जनवरी 2019 live इससे पहले वे एक रोजगार सलाहकार थे, जो कामगारों को खाड़ी देशों में भेजते थे। 1985 में वे तेलुगु देशम पार्टी में शामिल थे और विधायक चुने गए।https://timesofindia.indiatimes.com/india/k-chandrasekhar-rao-an-obscure-congress-foot-soldier-who-became-mascot-of-telangana-pride/articleshow/67043367.cms K Chandrasekhar Rao: An obscure Congress foot soldier who became mascot of Telangana pride 11 दिसंबर 2018 https://web.archive.org/web/20181211130911/https://timesofindia.indiatimes.com/india/k-chandrasekhar-rao-an-obscure-congress-foot-soldier-who-became-mascot-of-telangana-pride/articleshow/67043367.cms 11 दिसंबर 2018 live 1987-88 तक वे आंध्रप्रदेश में राज्यमंत्री रहे। 1992-93 तक वे लोक उपक्रम समिति के अध्यक्ष रहे। 1997-99 तक वे केंद्रीय मंत्री रहे। 1999 से 2001 तक वे आंध्रप्रदेश विधानसभा में उपाध्यक्ष रहे। इस पद से इस्तीफा देने के बाद तेलगू देशम से बाहर आ गए और एकसूत्रीय एजेंडा के तहत तेलंगाना राष्ट्र समिति की स्थापना की। 2004 में वे करीमनगर से लोकसभा सदस्य चुने गए।http://164.100.47.134/newls/Biography.aspx?mpsno=4083 संग्रहीत प्रति 29 नवंबर 2009 https://web.archive.org/web/20090410180806/http://164.100.47.134/newls/Biography.aspx?mpsno=4083 10 अप्रैल 2009 dead 2004-06 तक उन्होंने केंद्रीय श्रम और नियोजन मंत्री के पद पर कार्य किया। 2006 में उन्होंने संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और फिर भारी बहुमत से सांसद चुने गए। 2008 में उन्होंने अपने तीन सांसदों और 16 विधायकों के साथ फिर इस्तीफा दिया और दूसरी बार सांसद चुने गए।
right|thumb|2017 में हैदराबाद मेट्रो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ के॰ चंद्रशेखर राव
right|thumb|हैदराबाद में 125 फीट की अंबेडकर प्रतिमा के सामने सीएम केसीआर, प्रकाश अंबेडकर
केसीआर का मुख्य उद्देश्य अलग तेलंगाना की स्थापना है। केसीआर के मुख्य सहयोगियों में उनके पुत्र तारक रामाराव (टीएसआर महासचिव) और भतीजा टी हरीश राव (विधायक) हैं।
उनतीस नवंबर को उन्होंने अलग तेलंगाना के लिए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जाने की घोषणा की। उनकी इस घोषणा के बाद पुलिस ने उन्हें करीमनगर में गिरफ्तार कर लिया। उनके समर्थक विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। 2 जून 2014 को पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री बने। 14 अप्रैल 2023 को, के॰ चंद्रशेखर राव ने डॉ बी आर अम्बेडकर की 132वीं जयंती पर हुसैन सागर झील में उनकी 125 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया।https://indianexpress.com/article/cities/hyderabad/ambedkar-statue-telangana-kcr-8555733/ KCR unveils 125-ft tall bronze statue of Dr B R Ambedkar on his 132nd birth anniversary
इन्हें भी देखें
तेलंगाना विधानसभा चुनाव, 2018
तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों की सूची
सन्दर्भ
पद सृजन तेलंगाना के मुख्यमंत्री 2 जून 2014वर्तमान पदस्थ
श्रेणी:1954 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:तेलंगाना के मुख्यमंत्री
श्रेणी:१५वीं लोकसभा के सदस्य
श्रेणी:१४वीं लोक सभा के सदस्य
श्रेणी:तेलंगाना राष्ट्र समिति के राजनीतिज्ञ
श्रेणी:तेलुगु राजनीतिज्ञ
श्रेणी:तेलंगाना के लोग