411 REFERENCE · Wikipedia
चण्डीमन्दिर छावनी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|चण्डीमन्दिर रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म बोर्ड
चण्डीमन्दिर हरियाणा राज्य के पंचकुला जिले में स्थित भारतीय सेना की एक सैन्य छावनी है। शिवालिक पहाड़ियों के तलहटी में घग्गर नदी के तट पर स्थित यह छावनी पंचकुला नगर से सटी हुई है। भारतीय सेना की पश्चिमी कमान का मुख्यालय चण्डीमन्दिर में ही स्थित है।
चण्डीमन्दिर के निकट ही बीर घग्गर नामक एक क्षेत्र है, जहाँ चण्डी देवी का एक मन्दिर स्थित है। चण्डीमन्दिर तथा चण्डीगढ़, दोनों नाम इसी मन्दिर के नाम पर रखे गए हैं। इस सैन्य शिविर को १९६० के दशक के उत्तरार्ध में बनाया गया था। १९७१ के भारत-पाक युद्ध के दौरान सेना की एक नई शाखा (द्वितीय कोर) यहां रखी गई, जो कि ८० के दशक के मध्य में अंबाला चली गई।http://www.indiamapped.com/cantonment-in-india/chandimandir-cantonment/ About Chandimandir Cantonment www.indiamapped.com 2018-01-08 https://web.archive.org/web/20190207072342/http://www.indiamapped.com/cantonment-in-india/chandimandir-cantonment/ 7 फ़रवरी 2019 live १९८५ में पश्चिमी कमान के मुख्यालय को शिमला से चण्डीमन्दिर में स्थानांतरित कर दिया गया।Army Training Command in Shimla likely to be shifted https://indianexpress.com/article/india/indian-army-training-command-shimla-5546829/ 5 फरवरी 2019 The Indian Express 20 जनवरी 2019 en-IN https://web.archive.org/web/20190204025450/https://indianexpress.com/article/india/indian-army-training-command-shimla-5546829/ 4 फ़रवरी 2019 live
चण्डीमन्दिर छावनी को चण्डीगढ़ ट्राइसिटी का हिस्सा माना जाता है, तथा चण्डीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग द्वारा दोनों नगरों के मध्य बस सेवा का संचालन किया जाता है। छावनी में एक रेलवे स्टेशन भी है, जो उत्तर रेलवे के अम्बाला अंचल के अंतर्गत आता है। http://www.nr.indianrailways.gov.in/view_section.jsp?lang=0&id=0,1,263,314,319 Ambala Railway Division 13 January 2016 Railway Board Northern Railway zone https://web.archive.org/web/20140418160819/http://www.nr.indianrailways.gov.in/view_section.jsp?lang=0&id=0,1,263,314,319 18 अप्रैल 2014 live
भूगोल
छावनी शिवालिक के पहाड़ों की तलहटी में है। इस क्षेत्र में बहुत सी छोटी पहाड़ियाँ हैं जो सूखे कंटीले जंगलों से ढकी हैं। इसके उत्तरी किनारे तक जंगल और पहाड़ियाँ तलहटी और मुख्य हिमालय के बीच घाटी तक बनी रहती हैं जिसमें बद्दी और नालागढ़ शामिल हैं। पेड़ ज्यादातर किकर (बबूल) हैं और बहुत बेरी की झाड़ियों के नीचे का हिस्सा हैं।https://ipfs.io/ipfs/QmXoypizjW3WknFiJnKLwHCnL72vedxjQkDDP1mXWo6uco/wiki/Chandimandir_Cantonment.html Chandimandir Cantonment https://ipfs.io https://web.archive.org/web/20190223074307/https://ipfs.io/ipfs/QmXoypizjW3WknFiJnKLwHCnL72vedxjQkDDP1mXWo6uco/wiki/Chandimandir_Cantonment.html 23 फ़रवरी 2019 live
सन्दर्भ
श्रेणी:हरियाणा के शहर
श्रेणी:भारतीय सेना की छावनियाँ