411 REFERENCE · Wikipedia
देवी अहिल्या सम्मान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान सुश्री कृष्णाकुमारी माथुर, शिकोहाबाद 2012-13 220px मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग भारत
देवी अहिल्या सम्मान, मध्यप्रदेश शासन ने आदिवासी, लोक एवं पारम्परिक कलाओं के क्षेत्र में महिला कलाकारों की सृजनात्मकता को सम्मानित करने के लिए वर्ष 1996-97 से स्थापित किया है।
देवी अहिल्याबाई कुशल शासिका, न्यायविद, सच्ची समाज सेविका और कलाप्रिय विदुषी थीं। वे स्नेह, दया और धर्म की प्रतिमूर्ति थीं। अहिल्याबाई महिला शक्ति की प्रतीक हैं। उनका जीवन और कार्य समस्त स्त्री जाति के लिए एक उदाहरण है। उनकी स्मृति में देश की सृजनशील महिलाओं के सम्पूर्ण अवदान के लिए देवी अहिल्या सम्मान दिया जाना सुनिश्चित किया गया है।
चयन के मापदंड
देवी अहिल्या सम्मान सृजनात्मक, उत्कृष्टता, दीर्घ साधना और कलाकार की वर्तमान में सृजन सक्रियता के मानदण्डों के आधार पर दिया जाता है। सम्मान दिये जाने के समय चुने गये कलाकार का सृजन सक्रिय होना अनिवार्य है।
पुरस्कार
इस सम्मान से विभूषित कलाकार को एक लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाती है।
प्राप्तकर्ता
राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान1. तीजन बाई1996-972. विंध्यवासिनी देवी1997-983. भूरी बाई1998-994. यमुनाबाई वाईकर1999-005. सुरूज बाई खाण्डे2000-016. सारा इब्राहीम2001-027. गुरमीत बावा2002-038. राज बेगम2003-049. रुकमा देवी मांगणियार2004-0510. शारदा सिन्हा2005-0611. गौरी देवी2006-0712.डा. शांति जैन2007-0813. गुलाबो जयपुर2008-0914. सरबजीत कौर, पंजाब2009-1015.वर्ष 2010-11शून्य घोषित16.वर्ष 2011-1217. कृष्णाकुमारी माथुर, शिकोहाबाद2012-1318. कमला श्रीवास्तव, लखनऊ2013-1419. रंगवती बघेल, बस्तर2014-1520. मीरा गुप्ता, इंदौर2015-1621. नंदा बसंती बिष्ट, देहरादून2016-1722. कृष्णा वर्मा, उज्जैन2017-1823. शांतिदेवी झा, बिहार2018-1924. शांति बाई मराबी201925. मालिनी अवस्थी2020
सन्दर्भ
श्रेणी:मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिए जाने वाले सम्मान
श्रेणी:मध्य प्रदेश शासन द्वारा दिए जाने वाले सम्मान एवं पुरस्कार