411 REFERENCE · Wikipedia
मुंबई की जलवायु
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|मुंबई में औसत तापमान एवं वर्षण (प्रैसिपिटेशन) की सारणी
उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में अरब सागर के निकट स्थित मुंबई की जलवायु में दो मुख्य ऋतुएं हैं: शुष्क एवं आर्द्र ऋतु। आर्द्र ऋतु मार्च एवं अक्टूबर के बीच आती है। इसका मुख्य लक्षण है उच्च आर्द्रता व तापमन लगभग 30 °C °F 0 से भी अधिक। जून से सितंबर के बीच मानसून वर्षाएं नगर भिगोतीं हैं, जिससे मुंबई का वार्षिक वर्षा स्तर 2200 mm in 1 तक पहुँचता है। अधिकतम अंकित वार्षिक वर्षा १९५४ में 3452 mm in 1 थी।http://mdmu.maharashtra.gov.in/pages/Mumbai/mumbaiplanShow.php Mumbai Plan Department of Relief and Rehabilitation (Government of Maharashtra) 23 अगस्त 2009 https://web.archive.org/web/20090310212824/http://mdmu.maharashtra.gov.in/pages/Mumbai/mumbaiplanShow.php 10 मार्च 2009 dead मुंबई में दर्ज एक दिन में सर्वोच्च वर्षा 944 mm in 2 २६ जुलाई,२००५ को हुई थी।http://www.dnaindia.com/report.asp?NewsID=1039257 Three drown as heavy rain lashes Mumbai for the 3rd day डेली न्यूज़ एण्ड एनालिसिस Mumbai 2006-07-03 23 अगस्त 2009 https://web.archive.org/web/20090523154232/http://www.dnaindia.com/report.asp?NewsID=1039257 23 मई 2009 live नवंबर से फरवरी तक शुष्क मौसम रहता है, जिसमें मध्यम आर्द्रता स्तर बना रहता है, व हल्का गर्म से हल्का ठंडा मौसम रहता है। जनवरी से फरवरी तक हल्की ठंड पड़ती है, जो यहाँ आने वाली ठंडी उत्तरी हवाओं के कारण होती है।
मुंबई का वार्षिक तापमान उच्चतम 38 °C °F 0 से न्यूनतम 11 °C °F 0तक रहता है। अब तक का रिकॉर्ड सर्वोच्च तापमान 43.3 °C °F 1 तथा २२ जनवरी,१९६२ को नयूनतम 7.4 °C °F 1 रहा।http://www.mherrera.org/temp.htm अत्यंत तापमान हर्रेरा मैक्सीमिलियैनो 2007-12-06 https://web.archive.org/web/20140804202145/http://www.mherrera.org/temp.htm 4 अगस्त 2014 live । हालाँकि 7.4 °C °F 1 यहाँ के मौसम विभाग के दो में से एक स्टेशन द्वारा अंकित न्यूनतम तापमान कन्हेरी गुफाओं के निकट नगर की सीमाओं के भीतर स्थित स्टेशन द्वारा न्यूनतम तापमान ८ फरवरी,२००८ को 6.5 °C °F 1 अंकित किया गया।सिटि कंटिन्यूज़ टू होवर इन 8-9 डिग्री C रेंज टाइम्स ऑफ इंडिया मुंबई 2008-02-10
सन्दर्भ
श्रेणी:मुम्बई
श्रेणी:मुंबई की जलवायु