Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हौसा साम्राज्य

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|हौसालैंड के प्रमुख शहर। आधुनिक सीमाएँ लाल रंग में हैं। हौसा साम्राज्य को हौसा किंगडम या हौसालैंडLapidus Ira M. History of Islamic Societies 2014 Cambridge University Press West Nyack 978-0-521-51430-9 2014 1st के नाम से भी जाना जाता है। यह फुलानी जिहाद से पहले हौसा जन द्वारा शासित राज्यों का एक समूह था। यह साम्राज्य नाइज़र नदी और चाड झील (आधुनिक उत्तरी नाइजीरिया) के मध्य स्थित था। हौसालैंड प्राचीन घाना, माली और सोंगहाई के पश्चिमी सूडानी राज्यों और कनेम-बोर्नु के पूर्वी सूडानी राज्यों के मध्य स्थित थाCartwright Mark Hausaland https://www.worldhistory.org/Hausaland/ World History Encyclopedia 21 जनवरी 2025 en हौसा जन के पश्चिम की ओर रुख करने के परिणामस्वरूप पहली सहस्राब्दी ई. के दौरान हौसालैंड ने एक राजनीतिक और सांस्कृतिक क्षेत्र की रूप ले लिया। जब वहाँ का भूभाग वनों से सवन्नाह (मिश्रित वनभूमि-घासभूमि) के रूप में परिवर्तित हो रहा था वे उस समय हौसालैंड पहुँचे। वहाँ उन्होंने अनाज की खेती शुरू की जिससे कारण किसानों की आबादी बढ़ गई। उनकी भाषा, कानून और रीति-रिवाज एक समान थे। हौसा जन मछली पकड़ने, शिकार करने, कृषि करने, नमक खनन तथा लोहे का काम करने के लिए जाने जाते थे। इतिहास 14वीं सदी तक, कटसीना सबसे शक्तिशाली शहर-राज्य बन चुका था। वह नमक, कपड़ा, चमड़ा और अनाज के ट्रांस-सहारा व्यापार का आधार था। बायजिद्दा किंवदंती में हौसा का मौखिक इतिहास दिखाई है। इसमें बगदादी नायक बायजिद्दा के साहसिक कारनामों का वर्णन किया गया है। बायजिद्दा दौरा के एक कुएँ पर सांप को मारता है तथा वहाँ की रानी मगजिया दौरामा के साथ विवाह कर लेता है। किंवदंती के अनुसार नायक और रानी बावो की एक संतान थी किंतु नायक की करबागरी से भी एक संतान थी। करबागरी रानी की दासी थी।Bayajidda HAUSA Historical Legend Myth or Reality https://www.csan-niger.com/bayajidda-hausa-historical-legend-myth-or-reality.php CSAN Niger 21 जनवरी 2025 fr-FR 10 जनवरी 2020 इन्हें भी देखें उरर्तु एंडियन सभ्यता प्राचीन इतिहास फ़्रीजिया साम्राज्य संदर्भ बाहरी कड़ियाँ ब्रितानिका अफ्रीका में कला और जीवन बीबीसी अमाना ऑनलाइन सोकोटो का फुलानी साम्राज्य अमाना ऑनलाइन हौसालैंड और हौसा श्रेणी:साम्राज्य श्रेणी:नाइजीरिया श्रेणी:प्राचीन इतिहास