Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

संयुग्मी अम्ल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ब्रान्स्टेड तथा लॉरी का अम्ल-क्षार सिद्धान्त के अन्तर्गत संयुग्मी अम्ल (conjugate acid) वह रासायनिक यौगिक है जो तब बनता है जब कोई अम्ल, किसी क्षार को एक प्रोटॉन ( H <sup id="mwDg">+</sup> ) दान करता है। दूसरे शब्दों में, जब किसी क्षार में एक हाइड्रोजन आयन जुड़ता है तो संयुग्मी अम्ल बनता है। इसके विपरीत, जब किसी अभिक्रिया में जब कोई अम्ल एक हाइड्रोजन आयन खो देता है, तो शेष पदार्थ एक संयुग्मी क्षार होता है। अतः, अम्ल से प्रोटॉन के निकाल देने पर संयुग्मी क्षार बनता है। चूंकि कुछ अम्ल कई प्रोटॉन दे सकने में सक्षम होते हैं, इसलिए उस अम्ल का संयुग्मी क्षार स्वयं अम्लीय प्रकृति का हो सकता है। उपरोक्त संकल्पना को संक्षेप में निम्नलिखित प्रकार से कहा जा सकता है- अम्ल + क्षार ⇌ संयुग्मी क्षार + संयुग्मी अम्ल HCl(अम्ल) + H2O(क्षार) ――――― Cl(-)(संयुग्मी क्षार) + H3O(+)(संयुग्मी अम्ल) == कुछ अम्ल व उनके संयुग्मी क्षार == == कुछ क्षार व उनके संयुग्मी अम्ल == == सन्दर्भ ==