411 REFERENCE · Wikipedia
कजकी बाँध
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|240px|कजकी बाँध
कजकी बाँध (फ़ारसी: ur سد کجکی, सद कजकी; अंग्रेजी: Kajaki Dam), जिसे कजकई बाँध भी कहा जाता है दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के हेलमंद प्रान्त में हेलमंद नदी पर स्थित एक बड़ा जलविद्युत बाँध है। यह कंदहार शहर से १६१ किमी पश्चिमोत्तर में स्थित है। इस से ३३ मेगावाट बिजली बनाई जाती है और इसके पानी के ज़रिये ६,५०,००० हेकटर ज़मीन सींची जाती है जो इस बाँध के बिना बंजर होती। बाँध की ऊंचाई १०० मीटर है और नदी को २७० मीटर की चौड़ाई पर लांघता है। यह सीस्तान द्रोणी में पानी पहुँचाने वाले मुख्य जलसम्भर को नियंत्रित करता है।Taliban stalls key hydroelectric turbine project in Afghanistan https://web.archive.org/web/20120513204442/http://www.guardian.co.uk/world/2009/dec/13/afghanistan-turbine-taliban-british-army 13 मई 2012 , Jon Boone, The Guardian, Accessed 14 दिसम्बर 2009
इन्हें भी देखें
हेलमंद नदी
सीस्तान द्रोणी
हेलमंद प्रांत
सन्दर्भ
2
श्रेणी:हेलमंद प्रांत
श्रेणी:जलविद्युत परियोजनाएँ
श्रेणी:अफ़्गानिस्तान में बाँध