Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ग्रीनपीस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|200px ग्रीनपीस (Greenpeace) (शाब्दिक अर्थ - हरित शान्ति) पर्यावरण चेतना का विश्वव्यापी आन्दोलन है। इसकी स्थापना सन १९७१ में कनाडा के वैनकूवर (Vancouver) में हुई थी। तात्कालिक रूप से यह अमेरिका (USA) द्वारा अलास्का में नाभीकीय हथियारों के परीक्षण का विरोध करने के लिये बनी थी किन्तु बाद में इसका उद्देश्य व्यापक रूप से पर्यावरण की सुरक्षा होता गया। हरित शांति का लक्ष्य हैं - अपनी समग्र विविधता में जीवन को पोषित करने के लिए पृथ्वी की क्षमता को सुनिश्चित करना । पर्यावरणीय मुद्दे - इस संगठन का ध्यान अन्य पर्यावरणी मुद्दों पर गया । ये निम्नलिखित हैं- 1. हरित शांति ने कनाडा के न्यूफाउंडलैंड से लगे तट पर शिशु सील मछलियों के मारे जाने के विरुद्ध आवाज उठाई । 2. 1985 में इसके सदस्यों ने अपने जहाज रेनबो योद्धा का प्रयोग दक्षिणी प्रशांत महासागर में फ्रांसीसी आडविक परीक्षण के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन हेतु किया । 3. 1986 तक हरित शांति ने 26 देशों में अपने पैर जमा लिए और इसकी आय 10 करोड़ डॉलर प्रतिवर्ष से अधिक हो गई । 4. 1989 तक चेरनोबिल एक्सओ वाल्दे, भूमंडलीय तापन का खतरा और ओज़ोन छिद्र आदि के संयुक्त प्रभाव भी बहस का मुद्दा बन गए । हरित शांति ने इसमें अहम भूमिका निभाई । 5. वर्तमान में हरित शांति एक अंतरराष्ट्रीय संगठन हैं जो विश्व पर्यावरण अभियानों को प्राथमिकता देता हैं । बाहरी कड़ियाँ ग्रीनपीस का अन्तरराष्ट्रीय जालघर ग्रीनपीस, भारत ग्रीनपीस की सह संस्थापक डोरोथी स्टोव के जीवन का सफरनामा Greenpeace Founders Greenpeace Characters Greenpeace Chronology श्रेणी:पर्यावरण श्रेणी:आन्दोलन