411 REFERENCE · Wikipedia
वारंट (फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वारंट वारंट.jpg वारंट का पोस्टर के॰ पी॰ सिंह एन॰ पी॰ सिंह प्रमोद चक्रवर्ती आर॰ डी॰ बर्मन देव आनन्द, ज़ीनत अमान, प्राण सचिन भौमिक 1975 भारत हिन्दी
वारंट 1975 में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। इसका निर्देशन प्रमोद चक्रवर्ती द्वारा किया गया। फिल्म में देव आनन्द, ज़ीनत अमान, प्राण, दारा सिंह, अजीत, ललिता पवार और जोगिन्दर हैं।जब जले हुए चेहरे के साथ राज कपूर के ऑफिस पहुंचीं ये एक्ट्रेस https://aajtak.intoday.in/gallery/zeenat-aman-birthday-know-her-life-interesting-facts-tmov-1-28650.html 29 मार्च 2019 आज तक hi https://web.archive.org/web/20190329063150/https://aajtak.intoday.in/gallery/zeenat-aman-birthday-know-her-life-interesting-facts-tmov-1-28650.html 29 मार्च 2019 live फिल्म का संगीत भारतीय संगीत निर्देशक आर॰ डी॰ बर्मन का है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर "हिट" थी।
संक्षेप
जेल में बंद जग्गू (जोगिन्दर) को जेल में डालने के दौरान जेलर, अरुण मेहरा (देव आनन्द) की जान को खतरा है। एक दूसरा अपराधी दिनेश (सतीश कौल), अरुण को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देता है। अरुण और उसकी माँ, श्रीमती मेहरा (सुलोचना) को पता चलता है कि दिनेश प्रख्यात प्रोफेसर अशोक वर्मा की हत्या के लिए जिम्मेदार है और उसे मृत्यदंड की सजा दी गई है।
अरुण को विश्वास नहीं है कि दिनेश दोषी है, और इसलिए वह उसकी जेल से भागने की व्यवस्था करता है। परिणामस्वरूप उसके पीछे न केवल पुलिस है, बल्कि उसके खुद के पिता, पुलिस महानिरीक्षक मेहरा (प्राण) भी हैं। उसके बाद अंडरवर्ल्ड डॉन मास्टर (अजीत) और उसके लोग हैं। इसके अलावा एक महिला (ज़ीनत अमान) भी है जिसने अरुण और दिनेश के लिए अपनी बंदूक में सिर्फ दो गोलियां भर रखी हैं।
मुख्य कलाकार
देव आनन्द — जेलर अरुन मेहरा
ज़ीनत अमान — रीटा वर्मा
प्राण — आईजी मेहरा
दारा सिंह — प्यारा सिंह
सीमा कपूर — प्यारा की बहन
अजीत — मास्टर
सुलोचना लाटकर — श्रीमती मेहरा
सतीश कौल — दिनेश
सुजीत कुमार — थॉम्पसन
ललिता पवार — रोसी
मदन पुरी — प्रो. अशोक वर्मा
संगीत
गीत गायक आर॰ डी॰ बर्मन आनंद बख्शी लड़ी नजरिया लड़ी किशोर कुमार, लता मंगेशकर 4:58 मैं तुमसे मोहब्बत लता मंगेशकर 4:00 रुक जाना ओ जाना किशोर कुमार 3:40 सुन भाई बाराती किशोर कुमार 4:45
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0158356 वारंट
श्रेणी:1975 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में