Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

वाट फू

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

वाट फू ( लाओ भाषा में : ວັດພູ [wāt pʰúː] ; शाब्दिक अर्थ : मन्दिर-पर्वत ) दक्षिणी लाओस में स्थित एक प्राचीन हिन्दू मन्दिर परिसर है जो अब भग्न अवस्था में है। यह मन्दिर दक्षिण-पूर्व एशिया के सबसे पुराने पूजास्थलों में से है। यह मन्दिर परिसर 'फू खाओ' पर्वत के आधार के पास निर्मित है और चम्पासक प्रान्त में मेकोंग से ६ किमी की दूरी पर है।