Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फूल और काँटे

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फूल और काटे फूल और काँटे.jpg फूल और काँटे का पोस्टर कुकू कोहली नदीम-श्रवण अजय देवगन, मधू, अमरीश पुरी 173 मिनट 1991 भारत हिन्दी फूल और काँटे 1991 की कुकू कोहली द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की एक्शन रूमानी फिल्म है। इसमें अजय देवगन, मधु, अरुणा ईरानी, जगदीप और अमरीश पुरी शामिल हैं। इस फिल्म से अभिनेत्री हेमा मालिनी की ममेरी बहन मधु और स्टंट और एक्शन कोरियोग्राफर वीरू देवगन के बेटे अजय देवगन की शुरुआत हुई। फिल्म ने 1991 के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरुष प्रथम अभिनय पुरस्कार अजय देवगन को जिताया। फिल्म में अजय देवगन की प्रविष्टि बहुत लोकप्रिय हुई जहां वह दो चलती मोटरसाइकिलों पर खड़े होकर आते हुए दिखाई पड़ते है। तब से कई फिल्मों में इसी तरह के स्टंट दोहराए गए हैं। फिल्म सुपरहिट रही थी और इसने करीब 12 करोड़ की कमाई की थी।अजय से अक्षय तक, इतनी है इन 12 सेलेब्स की पहली हिट फिल्म की कमाई https://bollywood.bhaskar.com/news/ENT-BOL-IFTM-infog-bollywood-actors-and-the-collection-of-their-first-hit-film-5815012-PHO.html 26 मई 2018 दैनिक भास्कर 19 फरवरी 2018 hi https://web.archive.org/web/20180527023933/https://bollywood.bhaskar.com/news/ENT-BOL-IFTM-infog-bollywood-actors-and-the-collection-of-their-first-hit-film-5815012-PHO.html 27 मई 2018 dead कहानी नागेश्वर (अमरीश पुरी) एक बहुत बड़ा डॉन है, और इसी रास्ते चलने के कारण वो अपनी बीवी को खो देता है। उसका बेटा अजय (अजय देवगन), उसे अपनी माँ के मौत का कारण मानता है और उससे नफरत करता है। जब अजय कॉलेज में अपनी पढ़ाई पूरी करने लगता है, तब वहाँ उसकी मुलाक़ात पूजा (मधु) से हो जाती है। जल्द ही दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं और बाद में शादी कर लेते हैं। उनका एक बेटा भी होता है, जिसका नाम वे दोनों गोपाल रखते हैं। नागेश्वर को लगता है कि वो अब बूढ़ा हो चुका है, और अपने गद्दी में वो अपने बेटे को बिठाना चाहता है। इसके लिए वो अपने बेटे को मनाने की काफी कोशिश करता है, पर उसके बार बार इंकार करने के बाद, नागेश्वर एक योजना बना कर उसके बेटे का अपने दाहिने हाथ शंकर के हाथों से अपहरण करवा कर अपने बेटे के पास जा कर इस अपहरण को उसके विरोधियों की चाल बता देता है और मदद के नाम पर उसे अपने घर ले चलता है। अपने बेटे को वापस पाने के लिए अजय उसके घर चले जाता है। पर उसका दाहिना हाथ, शंकर विरोधियों से मिल जाता है। अजय को पुत्र को बचाने के लिये मजबूरन हथियार उठाने पडते है। अन्त में गोपाल को बचाते समय नागेश्वर की भी मौत हो जाती है। कलाकार अजय देवगन − अजयअजय देवगन ने 'फूल और कांटे' से नहीं बल्कि इस फिल्म से किया था डेब्यू https://naidunia.jagran.com/entertainment/celebs-ajay-devgan-birthday-phool-aur-kaante-is-not-the-debut-film-of-ajay-devgn-1081596 28 अगस्त 2018 नईदुनिया 3 अप्रैल 2017 https://web.archive.org/web/20180829000316/https://naidunia.jagran.com/entertainment/celebs-ajay-devgan-birthday-phool-aur-kaante-is-not-the-debut-film-of-ajay-devgn-1081596 29 अगस्त 2018 dead मधू − पूजा अजय देवगन की डेब्यू हीरोइन है मधु, हेमा मालिनी से भी रिश्ता https://www.patrika.com/tollywood-news/happy-birthday-madhoo-1013384/ 28 अगस्त 2018 पत्रिका 25 मार्च 2015 https://web.archive.org/web/20180829035019/https://www.patrika.com/tollywood-news/happy-birthday-madhoo-1013384/ 29 अगस्त 2018 live अमरीश पुरी − नागेश्वर "डॉन" रज़ा मुराद − शंकर धनराज सत्येन्द्र कपूर − कॉलेज के प्रधानाध्यापक अंजना मुमताज़ − अजय की दिवंगत माँ गोगा कपूर − शंकर का भाई अरुणा ईरानी—प्रोफेसर बाटलीवाला जगदीप − प्रोफेसर बिहारी निर्माण इस फिल्म में पहले अक्षय कुमार को लिया गया था, पर बाद में उनके स्थान पर अजय देवगन को ले लिया गया। अक्षय का कहना था कि "नदीम-श्रवण के साथ मेरा म्यूजिक सेशन चल रहा था, मैं फिल्म 'फूल और कांटे' की शूटिंग की तैयारी कर रहा था, इसी दौरान एक कॉल आया और मुझसे कहा गया कि वे सुबह शूटिंग के लिए ना आए"।इस एक्टर की वजह से रातोंरात फिल्म से निकाले गए थे अक्षय, किया खुलासा https://bollywood.bhaskar.com/news/ENT-BOL-akshay-kumar-replaced-overnight-ajay-devgn-phool-aur-kaante-5755152-PHO.html 28 अगस्त 2018 बॉलीवुड भास्कर 26 नवम्बर 2017 https://web.archive.org/web/20180829035005/https://bollywood.bhaskar.com/news/ENT-BOL-akshay-kumar-replaced-overnight-ajay-devgn-phool-aur-kaante-5755152-PHO.html 29 अगस्त 2018 dead वहीं अजय देवगन का कहना था कि "मुझे नहीं पता क्या सच है। मुझे बताया गया कि अक्षय नाम का कोई लड़का फिल्म कर रहा था, जिसने बड़ी फिल्म के चक्कर में इस फिल्म को छोड़ दी है। मेरे पापा ने कहा कि तुम्हें फिल्म करनी है। मैं 18 साल का था, मुझे तो फिल्म करनी भी नहीं थी। तब मैं अक्षय को नहीं जानता था।" इस तरह अजय देवगन को उनकी पहली फिल्म मिली।मुझे नहीं पता कि अक्षय को OUT किया है, मुझे सबने कहा वो और बड़ी फिल्म कर रहा है, तो मैंने कर ली! https://hindi.filmibeat.com/gossips/ajay-devgn-was-forced-replace-akshay-kumar-in-phool-aur-kaante-071764.html 28 अगस्त 2018 फिल्मी बीट 14 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20180829000333/https://hindi.filmibeat.com/gossips/ajay-devgn-was-forced-replace-akshay-kumar-in-phool-aur-kaante-071764.html 29 अगस्त 2018 dead संगीत "फूल और कांटे" का साउंडट्रैक संगीत जोड़ी नदीम श्रवण द्वारा रचित किया गया था। गीत समीर द्वारा लिखे गए थे। एल्बम हिट थी और गाने "तुमसे मिलने को दिल करता है", "धीरे धीरे प्यार को बढ़ाना है", "मैंने प्यार तुम्हीं से किया है" बहुत लोकप्रिय थे। गायक कुमार सानु, अनुराधा पौडवाल, उदित नारायण, अलका याज्ञिक और अलीशा चिनॉय ने इस एल्बम में अपनी आवाज़ें दीं। फूल और काँटे एल्बम नदीम श्रवण 1991 फिल्म साउंडट्रैक टिप्स नदीम श्रवण साथी 1991 प्यार का साया 1991 गीत गायक नदीम-श्रवण धीरे धीरे हौसला अलका याज्ञिक, कुमार सानु 2:28 समीर धीरे धीरे प्यार को कुमार सानु, अलका याज्ञिक 5:28 समीर दिल ये कहता है उदित नारायण, अलीशा चिनॉय 5:38 समीर जिसे देख मेरा दिल धड़का कुमार सानु 6:36 समीर मैंने प्यार तुम्हीं से किया है कुमार सानु, अनुराधा पौडवाल 7:02 समीर पहली बारिश मैं और तू कुमार सानु, अनुराधा पौडवाल 4:52 रानी मलिक प्रेमी आशिक आवारा कुमार सानु 4:56 समीर तुम से मिलने को कुमार सानु, अलका याज्ञिक 5:00 रानी मलिक नामांकन और पुरस्कार नामांकित 1992 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार - नदीम-श्रवण सन्दर्भ 2 बाहरी कड़ियाँ 0254683 फूल और काँटे श्रेणी:1991 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:नदीम–श्रवण द्वारा संगीतबद्ध फिल्में