411 REFERENCE · Wikipedia
आचेह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आचेहAceh / اچيه IndonesiaAceh.png बान्दा आचेह ५८,३७६ ४७,३१,७०५ २०१४ ८१ काबूपातेन व कोता १८ + ५ आचेही, इण्डोनेशियाई
आचेह दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के सुमात्रा द्वीप पर स्थित एक प्रान्त है। यह सुमात्रा के उत्तरतम भाग में स्थित है और इसका उत्तरी छोर भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के दक्षिणी छोर से अंडमान सागर के पार केवल १५० किमी दूर है। आचेह में दस स्थानीय समुदाय रहते हैं, जिनमें आचेही लोग सबसे विशाल गुट है और स्थानीय जनसंख्या का ८०% से अधिक है। समझा जाता है कि इण्डोनेशिया में इस्लाम सबसे पहले आचेह में आया और यह एक रूढ़िवादी इलाक़ा है जहाँ इस्लामी शरिया क़ानून लगाने के प्रयास होते रहे हैं। आचेह में अलगाववाद के आंदोलन भी अग्रसर रहे हैं। दिसंबर 2004 में आये महाभूकम्प का उपरिकेंद्र आचेह के पास ही था और उससे उत्पन्न सूनामी लहरों की विनाश लीला में सबसे अधिक इसी प्रांत के लोग प्रभावित हुए और विश्व के मीडिया का ध्यान यहाँ सबसे ज्यादा केन्द्रित हुआ।United Nations. Economic and social survey of Asia and the Pacific 2005. 2005, page 172
चित्रदीर्घा
इन्हें भी देखें
सुमात्रा द्वीप
अंडमान सागर
इंडोनेशिया के प्रांत
सन्दर्भ
श्रेणी:इंडोनेशिया के प्रांत
श्रेणी:अंडमान सागर
*
श्रेणी:सुमात्रा द्वीप