Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चर्च स्ट्रीट, मॉनमाउथ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जनवरी 2017 thumb|right|चर्च स्ट्रीट, मॉनमाउथ चर्च स्ट्रीट (Church Street) मॉनमाउथ, वेल्स का एक पद्चारियों के लिए खुला मार्ग है। यह अब कई स्वरंत्र दुकानों, रेस्टोरेंटो, व्यापारिक कला दालानों व सवॉय थिएटर का घर है। १८३० तक, जब प्रिओरी स्ट्रीट का निर्माण इसे बायपास करने के लिए किया गया, यह मार्ग मॉनमाउथ के बिच आवाजाही का मुख्य जरिया था जो उत्तर पूर्व के बाज़ार व पैरिश चर्च को इससे जोड़ता था। यह कभी शहर के कत्ताल्खानो का केन्द्र बिंदु था और से बुचर्स रो भी कहा जाता था। विशेषताएँ thumb|left|चर्च स्ट्रीट की अगिन्कोर्ट स्वेयर से शुरुआत 100px|thumb|द सवॉय थिएटर रात के वक्त वर्तमान में मार्ग पर मौजूद इमारतें शुरूआती उन्नीसवी शताब्दी जितनी पुराणी है जो तीन मंज़िला है व इनके दोनों ओर झुकी हुई छतें है। २४ चर्च स्ट्रीट की शुरुआत जी. वि. मैडोक्स ने १८४० में डिज़ाइन की थी। एक ईमारत जो वाईट स्वान कोर्ट के लिए रास्ता मुहैया कराती है, उसी वक्त बनी थी जब प्रिओरी स्ट्रीट का निर्माण हुआ था और शायद इसे भी मैडोक्स ने ही डिज़ाइन किया था।जॉन न्युमैन, द बिल्डिंग्स ऑफ़ वेल्स: ग्वेंट/मॉनमाउथशायर, पेंग्विन बुक्स, 2000, ISBN 0-14-071053-1, pp.407-408 सवॉय थिएटर एक दूसरे दर्ज़े की ईमारत है जिसे १९२८ में परंपरागत तरीके से पुनः सजाया गया था और यह वेल्स में मौजूद सबसे पुराना चालू थिएटर है। जिस ईमारत में यह थिएटर मौजूद है उसका निर्माण पूर्व बेल इन की नीव पर किया गया था और इसे १८३२ में पहली बार मनोरंजन का लाइसेंस प्रदान किया गया था। यह मॉनमाउथ का पहला सिनेमा बन गया जिसे "लिविंग पिक्चर पैलेस एंड रिन्करिज़" कहा जाता था पर बाद में इसे अल्बानी वार्ड थिएटर समूह ने पुनः निर्मित किया।केट किसैक, मॉनमाउथ एंड इट्स बिल्डिंग्स, pp.142-144 १९६० में यह एक सिनेमा के रूप में बंद हो गया और १९८३ में बिंगो हॉल के रूप में खुला और इसके बाद कुछ समय के लिए ऐतिहासिक मैजिक लैंटर्न स्लाइडों को दिखाने के लिए खुला।द मॉनमाउथ सवॉय ट्रस्ट: हिस्टरी https://web.archive.org/web/20120308152301/http://www.monmouth-savoy.co.uk/history/ 8 मार्च 2012 . Accessed 10 जनवरी 2012 यह १९९० से लगातार एक सिनेमा के रूप में कार्यरत रहा है और अब एक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित है।द मॉनमाउथ सवॉय ट्रस्ट https://web.archive.org/web/20120308151937/http://www.monmouth-savoy.co.uk/about/ 8 मार्च 2012 . Accessed 10 जनवरी 2012 सन्दर्भ श्रेणी:मॉनमाउथ श्रेणी:मॉनमाउथ की सड़कें